BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, lawyer, Allegation • गोरखपुर / चरगांवा • 19-01-2026

अधिवक्ता के पिता को नमस्ते कर बदमाशों ने लूटा:FIR के बाद भी कार्रवाई नहीं करने का आरोप, गोरखपुर SSP से की शिकायत

गोरखपुर के गोरखनाथ थाना क्षेत्र से लूट के एक पुराने मामले में पुलिस पर उचित कार्रवाई न करने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने अधिवक्ता के बुजुर्ग पिता को गाड़ी में बैठाया और उनकी सोने की अंगूठी और 2500 रुपए लेकर फरार हो गए।

वारदात के बाद पीड़ित ने तत्काल गोरखनाथ थाने में FIR दर्ज करवाई। लेकिन उनका आरोप है कि लगभग 7 दिन बीत जानें के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। जिसके बाद एडवोकेट आशुतोष और उनके साथी सोमवार को SSP ऑफिस पहुंचे और उन्हें प्रार्थना पत्र सौंपते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की।

पूरा मामला...

प्रार्थना पत्र के माध्यम से आशुतोष ने बताया कि उनके पिता जयराम शुक्ला 12 जनवरी को दोपहर 02:30 के आप-पास में धर्मशाला से ऑटो करके चन्द्रा पेट्रोल पम्प के पास उतरे और घर जाने के लिए रोड क्रास करके आर०एस० स्टील माधव धाम गली के रोड पर पहुंचे।

उसी समय बरगदवा की तरफ से एक सफेद रंग की कार से आते हुये दो व्यक्तियों ने गाड़ी के अन्दर से ही नमस्कार किया और बातों में उलझाकर अपने कार में बैठा लिया। फिर वह लोग गाडी को यू-टर्न लेकर बरगदवा की तरफ जाने लगे।

उसी दौरान गाड़ी के अंदर पिता को डरा-धमका कर एक सोने की अंगूठी और पास में रखे 2500 रु० लूट लिए और कुछ दूर जाने के बाद उन्हें धक्का देकर उतार कर बरगदवा की तरफ ही भाग गए।

तत्काल पुलिस को सूचना दी

आशुतोष के पिता ने उसके बाद होश संभाल कर तत्काल 112 नंबर डायल किया और पुलिस को सूचना दी। साथ ही लिखित प्रार्थना पत्र थाना-गोरखनाथ में दिया। अब उनका आरोप है कि आज तक कोई उचित कार्यवाही नहीं किया गया।

एडवोकेट आशुतोष का कहना है कि मुख्यमंत्री गृह जनपद होने के नाते गोरखनाथ मंदिर से बरगदवा तक कई सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। लेकिन पुलिस आज तक खोज बिन करके अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं कर पायी।

इसलिए थकहार कर वे SSP को सूचना देने पहुंचे। उनका कहना है कि इस घटना से मेरा पूरा परिवार डरा व सहमा हुआ है। कभी भी कोई अप्रिय घटना घट सकती है, इसलिए गोरखनाथ थाना को उचित कार्यवाही करने का आदेश दें।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:13
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस