BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Mobile thief • गोरखपुर / चरगांवा • 01-06-2026

स्टेशन से मोबाइल चोर गिरफ्तार, चलती ट्रेन में करता था चोरी, प्लेटफॉर्म पर सो रहे यात्रियों को बनाता था निशाना

रूरल न्यूज नेटवर्क। रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों तथा रेलवे स्टेशनों पर बढ़ती चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए जीआरपी द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत एक मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी के तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 70 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, रेलवे स्टेशन पडरौना के प्लेटफार्म नंबर-1 पर जीआरपी टीम गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया। पूछताछ और तलाशी के दौरान उसके पास से तीन चोरी के एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हीरा सोती के भिटहा ओपी थाना, पश्चिमी चम्पारण के रहने वाले मो. जाकिर हुसैन (31 वर्ष) के रूप में हुई।

Image Source Here...

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह अपना खर्च चलाने के लिए ट्रेनों, रेलवे प्लेटफार्मों और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर चोरी करता है। उसने बताया कि वह विशेष रूप से चलती ट्रेनों और प्लेटफार्मों पर सो रहे यात्रियों को निशाना बनाता था। चोरी किए गए मोबाइल और अन्य सामान को वह राह चलते लोगों को बेच देता था और उससे मिलने वाले पैसों से अपना खर्च चलाता था।

आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह बरामद किए गए मोबाइल फोन बेचने के लिए आया था, लेकिन इससे पहले ही जीआरपी टीम ने उसे पकड़ लिया। पुलिस का मानना है कि आरोपी की गिरफ्तारी से रेलवे क्षेत्र में मोबाइल चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।

इस मामले में जीआरपी गोरखपुर थाना में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी के अन्य आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम

इस गिरफ्तारी में जीआरपी गोरखपुर के प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सिंह, जीआरपी चौकी पडरौना उपनिरीक्षक आलोक कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल मानवेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल जगदीश गोंड, कांस्टेबल आशीष कुमार शामिल थे।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:07
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस