BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, Mohan Bhagwat • गोरखपुर / चरगांवा • 07-02-2026

मोहन भागवत 14 फरवरी को गोरखपुर आएंगे, परिवार मिलन समारोह को संबोधित करेंगे, 3 दिनों का होगा प्रवास

रूरल न्यूज नेटवर्क। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत 3 दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आएंगे। वह 14 फरवरी की शाम को यहां पहुंचेंगे और 16 फरवरी तक गोरक्ष प्रांत के विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

गोरखपुर में प्रबुद्धजन सम्मेलन के साथ ही परिवार मिलन समारोह को भी संबोधित करेंगे। इन दोनों कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहेंगे। उनका आगमन संघ के शताब्दी वर्ष कार्यक्रम के तहत हो रहा है। इससे पहले RSS के सर कार्यवाह दत्तात्रेय हासबोले का आगमन गोरखपुर हुआ था।

Image Source Here...

15 फरवरी को संघ की दो बैठकों में हिस्सा लेंगे

संघ प्रमुख 14 फरवरी को देर शाम गोरखपुर पहुंचेंगे। 15 फरवरी को वह संघ की दो बैठकों में हिस्सा लेंगे। पहली बैठक सामाजिक सद्भाव की होगी। इसमें समाज के विभिन्न वर्गों से लोग शामिल होंगे। सामाजिक सद्भाव की बैठक में एक रहने का संदेश देंगे। इसके बाद प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित करेंगे। दोनों बैठकें योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में होंगी।

16 फरवरी को संघ प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में जिला टोली, विभाग टोली व प्रांत कार्यकारिणी के सदस्यों के साथ बैठक कर शताब्दी वर्ष समारोह की चर्चा करेंगे। इसी दिन कुटुम्ब मिलन समारोह को भी संबोधित करेंगे।

यह समारोह भी योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में होगा। पूरे गोरक्षप्रांत से लगभग 1 हजार लोग इसमें शामिल होंगे। संघ प्रमुख 16 फरवरी की रात गोरखपुर से प्रस्थान करेंगे। संघ प्रमुख के आगमन को देखते संघ के स्वयंसेवक तैयारियों में जुटे हैं।

1 फरवरी से चल रहा सामाजिक सद्भाव संगोष्ठी अभियान

संघ के शताब्दी वर्ष समारोह के अंतर्गत सामाजिक सद्भाव संगोष्ठी अभियान 1 फरवरी से संचालित हो रहा है। इन संगोष्ठियों में सामाजिक समरसता, राष्ट्रीय एकता और सद्भाव के मूल विचारों पर जोर दिया जा रहा है। संघ के स्थानीय पदाधिकारियों को इन कार्यक्रमों को सफल बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। यह अभियान 28 फरवरी तक चलेगा।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:11
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस