BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, B.Tech student • गोरखपुर / चरगांवा • 14-05-2026

मम्मी-पापा मुझे माफ करना, सुसाइड नोट लिखकर बीटेक छात्र ने जान दी

रूरल न्यूज नेटवर्क। रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के ब्वॉयज हॉस्टल में रहने वाले छात्र ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। गुरुवार को सुबह हॉस्टल के कमरे में पंखे में फंदे के सहारे उसका लटका हुआ शव मिला। जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

Image Source Here...

छात्र के पास से एक पन्ने का सुसाइड नोट भी मिला। जिसमे छात्र ने लिखा कि न मैं अच्छा बेटा बन सका ना ही अच्छा छात्र बन सका, मम्मी-पापा मुझे माफ करना, मैं आपकी उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाया। अगले जन्म में फिर आपका बेटा बनकर आउंगा, तब आपके सपने साकार जरूर करूंगा।

छात्र की पहचान अलीगढ़ जिले के खैर बायपास रोड निवासी 23 साल के घनेंद्र चौधरी के रूप में हुई। अलीगढ़ में छात्र के पिता बृजभान सिंह को पुलिस ने सूचना भिजवा दी है। परिजन गोरखपुर के लिए रवाना हो गए हैं। इंदिरानगर क्षेत्र के महादेव ब्वॉयज हॉस्टल के वार्डेन ने 12:30 बजे रामगढ़ताल थाने की पुलिस का कॉल कर सूचना दी। वार्डेन ने बताया कि हॉस्टल में रहने वाले घनेंद्र चौधरी ने अपने कमरे में सीलिंग फैन से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के साथ ही फारेंसिक टीम ने भी जांच पड़ताल कर शव को नीचे उतरवाया। पुलिस के मुताबिक, घनेंद्र चौधरी गोरखपुर यूनिवर्सिटी का बीटेक थर्ड इयर का छात्र था। अलीगढ़ का यह छात्र अकेले कमरा लेकर ब्वॉयज हॉस्टल में रहता था।

बुधवार शाम वह हॉस्टल में आया, इसके बाद सीधे अपने कमरे में चला गया। फिर गुरुवार सुबह तक वह बाहर नहीं निकला। शक होने पर वार्डेन ने कमरा खुलवाने की कोशिश की। अंदर से जब कोई जवाब नहीं मिला। तब उन्होंने पुलिस काे सूचना देकर कमरे का दरवाजा तोड़वाया।

मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें उसने अच्छा बेटा और छात्र न बन सकने के कारण आत्महत्या करना लिखा है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। शव का पंचायतनामा कर मर्चरी भेजा दिया गया है।

इस संबंध में रामगढ़ताल थाना प्रभारी अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि शव काे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद सही कारण पता चल पाएगा। परिजनों को सूचना दी गई है। वह लोग भी गोरखपुर के लिए निकल दिए हैं।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:09
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस