BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, student, University, GATE-2026 • गोरखपुर / चरगांवा • 24-03-2026

गोरखपुर यूनिवर्सिटी के 50 से अधिक स्टूडेंट्स ने GATE-2026 रिजल्ट में सफलता हासिल की, अभय सिंह ने ऑल इंडिया 429वीं रैंक की हासिल

रूरल न्यूज नेटवर्क। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर यूनिवर्सिटी के 50 से अधिक स्टूडेंट्स ने अलग- अलग सब्जेक्ट में GATE-2026 रिजल्ट में सफलता हासिल किया है। जिनमें लाइफ साइंस के हर्ष गोविंद राव ने 380वीं रैंक और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के अभय सिंह ने ऑल इंडिया 429वीं रैंक हासिल कर विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है।

Image Source Here...

इस उपलब्धि की खासियत यह रही कि कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रॉनिक्स, इंग्लिश और साइकोलॉजी जैसे सब्जेक्ट में छात्राओं की भागीदारी और सफलता अधिक रही। कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के सर्वाधिक दर्जन भर से अधिक स्टूडेंट्स ने सफलता हासिल की है।

कुलपति ने दी बधाई

इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि GATE जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में विद्यार्थियों की सफलता उनके हार्ड वर्क, डिसिप्लिन और टीचर्स गाइडेंस का फल है। यह उपलब्धि न केवल विश्वविद्यालय के लिए गौरव का विषय है, बल्कि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है।

Image Source Here...

देश के जाने माने इंस्टिट्यूट्स में मिलता एडमिशन

 गेट (GATE) परीक्षा एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जो इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी, विज्ञान, अंग्रेजी, मनोविज्ञान आर्किटेक्चर विषयों में स्नातक स्तर की अवधारणाओं की समझ और विश्लेषण क्षमता का आकलन करती है। गेट परीक्षा में मिले स्कोर के आधार पर विद्यार्थियों को देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में एडमिशन और विभिन्न सार्वजनिक उपक्रमों (PSUs) में रोजगार के अवसर मिलते हैं। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्रति कुलपति प्रो शांतनु रस्तोगी, डीएसडब्ल्यू प्रो. अनुभूति दुबे समेत अनेक शिक्षकों ने बधाई दी।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:58
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस