BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, Mother, lover, children • गोरखपुर / चरगांवा • 03-03-2026

पांच बच्चों को छोड़ मां प्रेमी संग फरार, पति ने पत्नी पर लगाया लाखों के गहने चोरी का आरोप

रूरल न्यूज नेटवर्क। औद्योगिक क्षेत्र गीडा से एक मामला सामने आया है। यहां पांच बच्चों की मां अपने पति और बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई है। इस घटना के बाद पीड़ित पति ने गीडा थाने में तहरीर दी है और न्याय की गुहार लगाई है। पति का आरोप है कि उसकी पत्नी केवल घर छोड़कर नहीं गई, बल्कि अपने साथ लाखों रुपये के कीमती जेवरात भी ले गई है।

रोजी-रोटी की तलाश में आए थे गीडा ​जानकारी के अनुसार, गोला थाना क्षेत्र के एक गांव का निवासी पीड़ित युवक अपनी पत्नी और पांच बच्चों (दो बेटे और तीन बेटियों) के साथ गीडा इलाके में रहता था। परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने और बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए दंपत्ति यहां की अलग-अलग फैक्ट्रियों में काम करते थे। सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन इसी बीच एक युवक ने उनके खुशहाल परिवार में सेंध लगा दी।

Image Source Here...
​

बहला-फुसलाकर प्रेम जाल में फंसाने का आरोप ​पुलिस को दी गई तहरीर में पति ने बताया कि उनके गांव के बगल का ही एक युवक उसकी पत्नी के संपर्क में था। आरोप है कि उस युवक ने महिला को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। धीरे-धीरे स्थिति यह हो गई कि महिला अपनी फैक्ट्री की पूरी कमाई भी उसी युवक को देने लगी। पति को जब तक इसकी भनक लगती, तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

​घर से कीमती जेवरात भी गायब ​पीड़ित का आरोप है कि बीते दिनों मौका पाकर आरोपी युवक उसकी पत्नी को लेकर फरार हो गया। घर की तलाशी लेने पर पता चला कि महिला अपने साथ घर में रखे सोने-चांदी के महंगे जेवरात भी बटोर ले गई है। पांच बच्चों के सिर से मां का साया उठ जाने के बाद परिवार में कोहराम मचा है। छोटे बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है, जिन्हें अब उनके पिता संभालने की कोशिश कर रहे हैं।

गीडा पुलिस ने बताया कि पीड़ित पति की तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है। महिला और उसके प्रेमी की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:01
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस