BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• Gorakhpur, Ravi Kishan, trauma centre, AIIMS • गोरखपुर / चरगांवा • 17-04-2026

सांसद रवि किशन ने एम्स में ट्रामा सेंटर बनाने की मांग रखी, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से मिले

रूरल न्यूज नेटवर्क। सांसद रविकिशन शुक्ल ने दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्‌डा से मुलाकात की। उन्होंने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) बनाने के विस्तार की जरूरत बताई। उन्होंने यहां ट्रामा सेंटर बनाने की मांग की। स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए रविकिशन ने कहा कि AIIMS के द्वितीय फेज के विस्तार का काम शुरू होना चाहिए। उन्होंने AIIMS से जुड़े कई प्रकरणों की चर्चा की। सांसद ने कहा कि द्वितीय फेज के निर्माण से यहां मरीजों को कई सुविधाएं मिलेंगी। ट्रामा सेंटर बनने से लोगों को काफी फायदा होगा। सांसद ने बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने इन मांगों पर सकारात्मक रुख दिखाया है। उन्होंने इसे आमजन के हित में बताया है।

Image Source Here...

स्वास्थ्य सेवाओं ने पूरे देश में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की

सांसद ने कहा, आज प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवाओं ने पूरे देश में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। आधुनिक तकनीकों ने देश की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाया है।

आज शहर हो या गांव या कोई दुर्गम स्थान हर जगह स्वास्थ्य सेवाएं आसानी से सुलभ हैं। इस पार्टी ने सबका साथ और सबका विकास किया है। आज प्रत्येक नागरिक को सभी सुविधाएं आसानी से मिल रही हैं। पीएम मोदी ने देश का मान हर क्षेत्र में बढ़ाया है। आज वैश्विक स्तर पर भी भारत की शानदार पहचान बनी हुई है।

प्रतिदिन आ रहे 5 से 7 हजार मरीज

सांसद रवि किशन ने कहा कि आज एम्स सिर्फ गोरखपुर के मरीजों को ही उत्तम सेवाएं नहीं दे रहा बल्कि उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों, बिहार और नेपाल के मरीजों को भी उत्तम स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा रहा है। आए दिन यहां मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है।

यहां प्रतिदिन आने वाले मरीजों की संख्या 5 से 7 हजार तक पहुंच गई है। ऐसे में एम्स का विस्तार होना जरूरी है। जिससे मरीजों को और सुविधाएं भी मिल सकें। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही एम्स के द्वितीय फेज के विस्तार का काम शुरू किया जाएगा।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:00
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस