BREAKING NEWS
गोरखपुर : रेल यात्रियों को राहत, रेलवे ने बढाए स्पेशल ट्रेनों के ट्रिप
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, MP Ravi Kishan • गोरखपुर / चरगांवा • 19-05-2026

साइकिल से निकले सांसद रवि किशन, बोले- कम करें पेट्रोल-डीजल का इस्तेमाल, PM-CM का साथ दें सभी लोग

रूरल न्यूज नेटवर्क गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने सोमवार को नो व्हीकल डे के मौके पर साइकिल चलाकर लोगों को पेट्रोल और डीजल की बचत करने का संदेश दिया।

Image Source Here...

उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में दुनिया भर के हालात को देखते हुए ईंधन की बचत बेहद जरूरी है। इसी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने गोरखपुर की सड़कों पर साइकिल चलाकर लोगों को जागरूक करने की कोशिश की। रवि किशन ने कहा कि प्रधानमंत्री के आह्वान पर सभी लोगों को पेट्रोल और डीजल का कम से कम इस्तेमाल करना चाहिए। उनका कहना था कि भारत हर दिन ईंधन आयात पर भारी खर्च करता है और अगर लोग थोड़ी सावधानी बरतें तो देश का काफी पैसा बचाया जा सकता है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जैसे कोरोना काल में देशवासियों ने प्रधानमंत्री का सहयोग किया था, वैसे ही अब ईंधन बचाने के अभियान में भी साथ दें। उन्होंने कहा कि छोटी दूरी के लिए साइकिल का इस्तेमाल करें और जहां संभव हो, इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग बढ़ाएं। सांसद ने किसानों से भी खास अपील की। उन्होंने कहा कि किसान खेती में सौर ऊर्जा का इस्तेमाल करें, ताकि डीजल पर निर्भरता कम हो सके और खेती की लागत भी घटे।

इससे पहले भी रवि किशन एक कार्यक्रम में इलेक्ट्रिक गाड़ी से पहुंचे थे और वहां भी लोगों से पेट्रोल और डीजल का उपयोग कम करने की अपील की थी। उनके इस कदम को पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत की दिशा में एक संदेश के तौर पर देखा जा रहा है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
19:13
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : दस साल की बच्ची के अपहरण के बाद हत्या के मामले में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला
गोरखपुर : बेलीपार क्षेत्र के मलांव चौराहे पर घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम, दो थानों की पुलिस मौके पर
गोरखपुर : शाहपुर क्षेत्र में एक महिला डाक्टर ने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने और नशीला पदार्थ खिला न्यूड बनाने का लगाया आरोप, गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर मे तैनात सब इंस्पेक्टर वेनमोर डाग की कैसर से मौत, पूरे सम्मान के साठ दी गई अंतिम विदाई, एसएसपी ने दिया कंधा