BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Municipal Commissioner • गोरखपुर / चरगांवा • 30-05-2026

गोलघर जीडीए का नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण, गंदगी सफाई के दिए निर्देश

रूरल न्यूज नेटवर्क। नगर आयुक्त अजय जैन जीडीए टावर की मौजूदा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने टावर में मौजूद दुकानदारों, कार्यालय संचालकों और कर्मचारियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। इसके बाद नगर आयुक्त बोले ने संबंधित अधिकारियों को जीडीए टावर में डीप क्लीनिंग के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान लोगों ने नगर आयुक्त को बताया कि जीडीए टावर में सफाई, पानी और पार्किंग की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। यहां रोजाना बड़ी संख्या में लोग खरीदारी और ऑफिस के काम से आते हैं, लेकिन बुनियादी सुविधाओं की कमी के कारण उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। दुकानदारों और कर्मचारियों ने कहा कि टावर में कई ऑफिस और दुकानों में महिला स्टाफ भी काम करता है, लेकिन शौचालयों की हालत बेहद खराब है। कई बार वॉशरूम में पानी नहीं आता, जिससे कर्मचारियों और ग्राहकों को परेशानी उठानी पड़ती है। लोगों ने बताया कि शौचालयों की नियमित सफाई भी नहीं होती, जिसके कारण वहां गंदगी फैली रहती है।

Image Source Here...

अन्य व्यवस्था पर जल्द होगा काम

व्यापारियों ने नगर आयुक्त को यह भी बताया कि टावर में पार्किंग की समुचित व्यवस्था नहीं होने से लोगों को वाहन खड़ा करने में परेशानी होती है। कई बार वाहन सड़क किनारे खड़े करने पड़ते हैं, जिससे जाम जैसी स्थिति बन जाती है।

इसके अलावा पेयजल की व्यवस्था भी पर्याप्त नहीं है। गर्मी के मौसम में आने वाले लोगों को पीने के पानी के लिए भटकना पड़ता है। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पूरे जीडीए टावर जल्द डीप क्लीनिंग हो और शौचालयों में पानी की समस्या को जल्द ठीक किया जाए। साथ ही पेयजल की बेहतर व्यवस्था करने और पार्किंग समस्या का स्थायी समाधान निकालने के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया।

नगर आयुक्त ने व्यापारियों और कार्यालय संचालकों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि जीडीए टावर में आने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर निगम की प्राथमिकता है और इसके लिए आवश्यक कदम तेजी से उठाए जाएंगे।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:58
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस