BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• Gorakhpur, Cm Yogi, Municipal Commissioner • गोरखपुर / चरगांवा • 05-06-2026

सफाई व्यवस्था में खराबी पर नगर आयुक्त की सख्ती, लापरवाह फर्म को दिए ब्लैकलिस्ट और FIR करने के निर्देश

रूरल न्यूज नेटवर्क। नगर आयुक्त अजय जैन ने स्वच्छ भारत मिशन (एसबीएम) विभाग की समीक्षा बैठक में शहर की सफाई व्यवस्था, नालों की सफाई और कूड़ा प्रबंधन से जुड़े कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। बैठक में उन्होंने संबंधित अधिकारियों और एजेंसियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए तथा लापरवाही बरतने वाली फर्मों पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। बैठक के दौरान नगर आयुक्त ने सभी नालों की शत-प्रतिशत तली झाड़ सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बरसात से पहले नालों की पूरी तरह सफाई होनी चाहिए ताकि जलभराव की समस्या न हो। इसके साथ ही नालों पर लगे स्लैबों के नीचे जमा सिल्ट और कूड़े को बांस की सहायता से निकालने के भी निर्देश दिए गए। कूड़ा प्रबंधन की समीक्षा करते हुए नगर आयुक्त ने गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन (जीटीएस) तक पहुंचने वाली कूड़ा गाड़ियों की संख्या और वहां पहुंचने वाले कूड़े की मात्रा पर चर्चा की। उन्होंने निर्देश दिए कि जीटीएस पर पहुंचने वाली सभी गाड़ियों की वेट स्कैनिंग और कैमरे के माध्यम से निगरानी सुनिश्चित की जाए, जिससे कूड़ा परिवहन प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे।

नालों की सफाई की प्रगति पर असंतोष जताते हुए नगर आयुक्त ने अधिकारियों को फटकार लगाई और निर्माणाधीन सभी नालों को बरसात शुरू होने से पहले मुख्य प्रणाली से जोड़ने के निर्देश दिए।

बैठक में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत कार्य कर रही विभिन्न फर्मों के कार्यों की भी समीक्षा की गई। इस दौरान जेएस एनवायरमेंट फर्म द्वारा संचालित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन, रात्रिकालीन सफाई और स्वीपिंग मशीन से सफाई कार्य की प्रगति संतोषजनक न पाए जाने पर नगर आयुक्त ने नाराजगी व्यक्त की।

उन्होंने डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण में लापरवाही बरतने वाले ड्राइवरों और हेल्परों को तत्काल कार्य से हटाने के निर्देश दिए। साथ ही वीटीएमएस प्रणाली के माध्यम से सभी वार्डों के निर्धारित रूटों को पूरी तरह कवर करने के निर्देश भी दिए गए। एमआरएफ सेंटरों के संचालन में कमियां पाए जाने पर देवेश ट्रेडिंग कंपनी को भी चेतावनी दी गई और व्यवस्था में तत्काल सुधार लाने के निर्देश दिए गए।

Image Source Here...

बैठक में फ्रेश वेस्ट के निस्तारण कार्य की समीक्षा के दौरान हेराइजन सॉल्यूशन फर्म की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठे। फ्रेश वेस्ट निस्तारण में लापरवाही पाए जाने पर नगर आयुक्त ने फर्म के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।

उन्होंने फर्म को नगर निगम में ब्लैकलिस्ट करने तथा उसके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। साथ ही अपर नगर आयुक्त को उक्त फर्म को हटाकर नई एजेंसी के चयन के लिए टेंडर प्रक्रिया आगे बढ़ाने के निर्देश दिए गए।

बैठक के अंत में नगर आयुक्त ने एसबीएम के अंतर्गत कार्यरत सभी फर्मों को चेतावनी देते हुए कहा कि सभी कार्यों को पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सफाई व्यवस्था और कूड़ा प्रबंधन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:00
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस