BREAKING NEWS
गोरखपुर : रेल यात्रियों को राहत, रेलवे ने बढाए स्पेशल ट्रेनों के ट्रिप
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, Nagaland, woman • गोरखपुर / चरगांवा • 25-02-2026

नगालैंड की महिला डॉक्टर से छेड़छाड़, 24 घंटे में एक्शन, तीनों आरोपी पकड़े गए

रूरल न्यूज नेटवर्क 22 फरवरी को नगालैंड की रहने वाली डॉक्टर के साथ बैडटच की घटना हुई थी। मेघालय के CM कॉनराड संगमा ने घटना को शर्मनाक बताया था। महिला डॉक्टर ने नाफोर्ड से शिकायत की। 24 घंटे में तीनों आरोपियों के पकड़ लिया गया।

डॉक्टर ने कहा- लड़कों ने पीछे से मेरे शरीर पर हाथ मारा

 पीड़ित डॉक्टर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया- मैं नगालैंड कि रहने वाली हूं। अभी AIIMS में जूनियर रेसिडेंट प्रसूती विभाग में हूं। 22 फरवरी को मैं अपने दोस्त के साथ ओरियन मॉल गई थी। वहां 3 लड़कों ने मेरे ऊपर गंदे कमेंट किए।

जब हम लोग AIIMS लौट रहे थे। तब AIIMS के गेट नंबर- 2 के पास उन्हीं लड़कों ने पीछे से मेरे शरीर पर हाथ से मारा। जब हम लोगों ने विरोध किया तो गाली देते हुए अपने कपड़े उतार दिए। फिर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।

मेघालय के CM ने X पर पोस्ट कर कार्रवाई का आग्रह किया

मेघालय के CM कॉनराड कोंगकल संगमा ने मंगलवार सुबह 8:43 बजे X पर पोस्ट किया। उन्होंने घटना को बेहद शर्मनाक बताया। उन्होंने कहा कि किसी महिला की अस्मिता को ठेस पहुंचाना किसी भी सभ्य राष्ट्र को स्वीकार नहीं होना चाहिए। वे भी आपकी बहन-बेटियां ही हैं। इस मामले में दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो।

लिखा- उत्तर पूर्व की महिलाओं के साथ नस्लीय भेदभाव और यौन उत्पीड़न सिर्फ एक सुर्खी नहीं बनना चाहिए, न ही सनसनीखेज बनाकर भुला दिया जाना चाहिए। हर बार कोई ताजा घटना सामने आने पर ही इसे पुनर्जीवित किया जाना चाहिए। अधिकारियों से अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आग्रह करें।

नाफोर्ड से महिला डॉक्टर ने की थी शिकायत

कैंपस पहुंचने के बाद डॉक्टर ने नॉर्थ ईस्ट फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया रेजिडेंट डॉक्टर्स (नाफोर्ड) में इसकी शिकायत की। इसके बाद नाफोर्ड एम्स ने मुख्यमंत्री कार्यालय को टैग करते हुए X हैंडल पर पोस्ट किया।

FIR के बाद एक्शन में आई पुलिस

 SSP डॉ. कौस्तुभ ने बताया- जानकारी मिली है कि 22 फरवरी की रात को AIIMS की डॉक्टर से कुछ लोगों ने छेड़खानी की। डॉक्टर की शिकायत पर AIIMS थाने में FIR दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने सोमवार (23 फरवरी) देर शाम 2 आरोपियों को अरेस्ट कर लिया।

Image Source Here...

इनकी पहचान देवरिया के कोतवाली थाना क्षेत्र के उमानगर निवासी सूरज गुप्ता और देवरिया के ही रामनाथ उत्तरी के अमृत विश्वकर्मा के रूप में हुई। तीसरे आरोपी आदित्य राजपूत को मंगलवार सुबह AIIMS थाना पुलिस ने अरेस्ट किया। सूरज और अमृत राजर्षि टंडन से ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहे हैं, जबकि आदित्य बीए सेकेंड ईयर में है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
14:09
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : दस साल की बच्ची के अपहरण के बाद हत्या के मामले में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला
गोरखपुर : बेलीपार क्षेत्र के मलांव चौराहे पर घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम, दो थानों की पुलिस मौके पर
गोरखपुर : शाहपुर क्षेत्र में एक महिला डाक्टर ने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने और नशीला पदार्थ खिला न्यूड बनाने का लगाया आरोप, गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर मे तैनात सब इंस्पेक्टर वेनमोर डाग की कैसर से मौत, पूरे सम्मान के साठ दी गई अंतिम विदाई, एसएसपी ने दिया कंधा