BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, Krishna Janmashtami • गोरखपुर / चरगांवा • 09-01-2026

'नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की...' झूमे भक्त:गोरखपुर में धूमधाम से मना कृष्ण जन्मोत्सव

गोरखपुर में पुरुषोत्तम सत्संग मंडल की ओर से आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन की कथा को आगे बढ़ाते हुए वाचक आचार्य ने भक्तों को बताया कि जीवन के किसी भी तहर के कष्ट आ जाए भगवान की भक्ति कभी नहीं छोड़नी चाहिए।

कथा में श्रीकृष्ण जन्मलीला प्रसंग का वर्णन हुआ। इस दौरान जैसे ही श्रीकृष्ण के जन्म होने की बात कथावाचक ने कही और नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की जयकारे गूंजने लगे। लॉन में ज्यादा संख्या में भक्त मौजूद रहे। भजन और लीला से हर तरफ भक्तिमय माहौल बना रहा।

भगवान धर्म और धरती की रक्षा के लिए अवतरित होते

व्यास पीठ से कथामृत पान करते हुए कहा कि भक्ति ज्ञान वैराग्य को बढ़ाकर जो परम तत्व की प्राप्ति कारण वही भागवत है। उन्होंने कहा कि जब पृथ्वी लोक पर पाप बढ़ जाते हैं, तब भगवान धर्म और धरती की रक्षा के लिए अवतरित होते हैं।

भगवान श्री कृष्ण की भक्ति से मनुष्य भवसागर पार हो जाता है लेकिन भक्ति में समर्पण का भाव होना चाहिए जो भगवान से मांग करता है, उसमें स्वार्थ का भाव होता है, इसलिए सत्य प्रेमी बनकर ईश्वर के पास जाओ तो उम्मीद से ज्यादा ईश्वर देता है।

Image Source Here...

हर परिस्थिति में प्रभु को करें याद

उन्होंने भक्तो को समझाते हुए कहा कि जीवन में कैसा भी दुख और कष्ट आए आप भक्ति मत छोड़िए, क्या कष्ट आने पर आप भोजन छोड़ देते हैं, नहीं क्योंकि भोजन छोड़ देंगे तो जिंदा नहीं रहेंगे। इस प्रकार सत्संग छोड़ देंगे तो कहीं के नहीं रहेंगे। इसलिए प्रत्येक परिस्थिति में प्रभु को याद कीजिए। गजेंद्र मोक्ष की कथा भी हमें यही शिक्षा प्रदान देता है।

उसके बाद उन्होंने समुद्र मंथन की कथा शुरू की और बताया कि समुद्र से जब अमृत निकला तो उसे पीने के लिए दैत्य और देव में झगड़ा शुरू हो गया। अंततः अमृत देवता पी गए लेकिन जब जहर निकला तो उसे लेने कोई आगे नहीं आया। आखिर में शिव जी को बुलाकर उन्होंने जहर पीने का आग्रह किया। शिवजी हंसते-हंसते उसे जहर को पी गए। उससे उनका कंठ नीला हो गया और वे नीलकंठ कहलाए।

Image Source Here...

भारतीय संस्कृति से जन्मदिन मनाने पर जोर दिया

सुरक्षा आचार्य ने कृष्ण जन्म के प्रसंग सुनाते हुए कहा कि जन्मदिन भारतीय संस्कृति से मनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति में दीया जलाने की परंपरा है, बुझाने की नहीं है।

बेटे के जन्मदिन पर उसे मंदिर ले जाओ, जो भी जन्मदिन हो उस पर उतने दीपक जलवाओ, भगवान की आरती करवाओ, बड़े बुजुर्गों के चरण स्पर्श, संत विप्रो को भोजन, दान- पुण्य कर आशीर्वाद दिलाओ। उसे अच्छे संकल्प दिलाओ यही नंद बाबा ने किया और भागवत भी यही सिखाती है।

बधाई गीत पर झूमे भक्त

वहीं श्री कृष्ण जन्म के प्रसंग के दौरान जैसे ही व्यास जी ने 'नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की' बधाई गीत गाया, पांडाल में जयकारे गुजरने लगे गाजे- बाजे और शहनाइयां की धुन पर भक्त नाचने लगे। पुष्प बरसात, उपहार लूटते हुए भगवान का जन्म उत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया।

प्रभु जन्म उत्सव की खुशी में ऐसा प्रतीत हो रहा था जैसे पूरा गोकुल नगरी गोरखपुर की धरती पर आकर हषउल्लास मना रही है भक्तों में हर्षो उल्लास का वातावरण था पूरे हाल में गुब्बारे से सजा हुआ था। माखन मिश्री का भोग लगाकर श्रद्धालु आपस में खुशियां मना रहे थे।

इस अवसर पर पुरुषोत्तम सत्संग मंडल के अध्यक्ष राजेश कुमार द्विवेदी, यजमान परिवार प्रहलाद दास, रेखा गुप्ता, ध्रुव, नारायण, सुरेश, प्रमोद कुमार द्विवेदी रमाशंकर शुक्ल, अशोक मिश्रा, अलका रानी, कस्तूरी देवी और भारी संख्या भक्तों की भीड़ महिलाएं और पुरुष की थी।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:59
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस