BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, National karate champion • गोरखपुर / चरगांवा • 11-06-2026

नेशनल कराटे चैंपियन का गोरखपुर में भव्य स्वागत, देहरादून में जीता गोल्ड, देश भर के खिलाड़ियो को पछाड़ा

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर के होनहार कराटे खिलाड़ी आर्यन के देहरादून में आयोजित KIO सब जूनियर, कैडेट एंड जूनियर नेशनल कराटे चैंपियनशिप 2026 में गोल्ड मेडल जीतने के बाद पहली बार गोरखपुर पहुंचे। जिसके बाद अन्य कराटे खिलाड़ी और अधिकारियों ने रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया। आर्यन और कोच अभिषेक को फूलों की माला पहनाकर सम्मानित किया गया। और उनकी शानदार सफलता के लिए बधाई दिया।

Image Source Here...

 जिले कराटे से शुरू किया सफर

 आर्यन की सफलता का सफर जिला स्तर से शुरू हुआ। उन्होंने पहले जिला कराटे प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इसके बाद राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया। राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उन्हें उत्तर प्रदेश की ओर से राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर प्राप्त हुआ।

पहले मुकाबले में उड़ीसा को दिया मात

 राष्ट्रीय चैंपियनशिप के सब-जूनियर वर्ग में आर्यन ने एक के बाद एक शानदार मुकाबले जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। उन्होंने पहले मुकाबले में ओडिशा के खिलाड़ी को पराजित किया, दूसरे मुकाबले में असम के खिलाड़ी को हराया।

Image Source Here...

फाइनल में झारखंड ने टेके घुटने

तीसरे मुकाबले में मध्य प्रदेश के खिलाड़ी को मात देकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में झारखंड के खिलाड़ी को हराकर उन्होंने गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया और राष्ट्रीय चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। इस उपलब्धि के पीछे आर्यन के कोच अभिषेक जायसवाल का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनके मार्गदर्शन और आर्यन की कड़ी मेहनत ने इस सफलता को संभव बनाया। आर्यन की जीत से उनके परिवार, प्रशिक्षकों, मित्रों और खेल प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

माता-पिता, कोच को दिया श्रेय

आर्यन ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, कोच और उन सभी लोगों को दिया जिन्होंने हर कदम पर उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करना और देश के लिए और अधिक पदक जीतना है।

अधिकारियों-खिलाड़ियों ने दी बधाई

 गोरखपुर कराटे एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश अग्रवाल ने आर्यन को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि आर्यन ने अपनी मेहनत और समर्पण के बल पर जिले का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि आर्यन भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करेंगे।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:01
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस