BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, National, Physiotherapy, Conference • गोरखपुर / चरगांवा • 13-02-2026

22 फरवरी को होगा राष्ट्रीय फिजियोथैरेपी सम्मेलन, देशभर के चिकित्सक-शोधकर्ता होंगे शामिल, आधुनिक उपचार पर होगी चर्चा

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर में पूर्वांचल फिजियोथैरेपिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन (PPWA) द्वारा 22 फरवरी को तीसरा राष्ट्रीय भौतिक चिकित्सा सम्मेलन ‘फिजियोकान-3’ आयोजित किया जाएगा। एकदिवसीय यह सम्मेलन पूर्वोत्तर रेलवे के प्रेक्षागृह में होगा, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से वरिष्ठ फिजियोथैरेपिस्ट, शोधकर्ता और छात्र भाग लेंगे। आयोजन का उद्देश्य भौतिक चिकित्सा क्षेत्र में नवीन शोध, तकनीक और उपचार पद्धतियों पर चर्चा करना है।

Image Source Here...

राष्ट्रीय वक्ता साझा करेंगे शोध और अनुभव सम्मेलन में एम्स नई दिल्ली से डॉ. प्रभात रंजन, मुंबई से डॉ. एजाज एसी, हरियाणा से डॉ. सूर्यमणि, दिल्ली से डॉ. रिचा गुप्ता और राजस्थान से डॉ. हर्ष राजदीप मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे। ये विशेषज्ञ विभिन्न सत्रों में आधुनिक उपचार विधियों, पुनर्वास तकनीकों और क्लिनिकल अनुभवों पर अपने विचार रखेंगे। आयोजकों के अनुसार प्रतिभागियों को सीधे विशेषज्ञों से सीखने का अवसर मिलेगा।

लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, गाजियाबाद, कानपुर, मुंबई, बिहार, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, जयपुर और दिल्ली सहित कई स्थानों से प्रतिभागियों के आने की सूचना है। गोरखपुर में इस स्तर का सम्मेलन होने से स्थानीय भौतिक चिकित्सकों और छात्रों को विशेष लाभ मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

छात्रों और चिकित्सकों के लिए खुला मंच आयोजकों ने बताया कि किसी भी राज्य के भौतिक चिकित्सक और छात्र सम्मेलन में शामिल हो सकते हैं। शोध प्रस्तुति, अकादमिक सत्र और विचार-विमर्श के माध्यम से प्रतिभागियों को व्यावहारिक जानकारी दी जाएगी। इससे उपचार की गुणवत्ता और पेशेवर कौशल में वृद्धि होगी।

आयोजन समिति ने तेज की तैयारियां एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. राकेश सिंह ने सभी भौतिक चिकित्सकों से सम्मेलन में शामिल होकर सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि गोरखपुर में हो रहा यह सम्मेलन क्षेत्र में भौतिक चिकित्सा के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

कार्यक्रम के उपाध्यक्ष डॉ. एम.एल. यादव, एग्जीक्यूटिव चेयरपर्सन डॉ. मानित दीक्षित, सेक्रेटरी डॉ. रवि राव रघुवंशी, ज्वॉइंट सेक्रेटरी डॉ. सौरभ गुप्ता, एग्जीक्यूटिव सेक्रेटरी डॉ. जमीर सिद्दीकी, ट्रेजरर डॉ. शुभा गुप्ता सहित आयोजन समिति के अन्य सदस्य तैयारियों में सक्रिय हैं। आयोजकों का दावा है कि फिजियोकान-3 भौतिक चिकित्सा क्षेत्र में ज्ञान और समन्वय को नई दिशा देगा।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:01
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस