BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, NDRF • गोरखपुर / चरगांवा • 21-05-2026

आग भड़कने पर NDRF का ऑपरेशन, दीवार काटकर बाहर निकाले गए लोग, सफल मॉकड्रिल

रूरल न्यूज नेटवर्क। जिला प्रशासन को मानबेला स्थित अंबेडकर पार्क के कम्युनिटी सेंटर में आग लगने और भवन का हिस्सा टूटने की सूचना मिली। बताया गया कि कई लोग अंदर फंसे हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड, स्वास्थ्य विभाग, SDRF, NDRF और नागरिक सुरक्षा की टीमें मौके के लिए रवाना हो गईं। राहत टीमों को जल्दी पहुंचाने के लिए यातायात पुलिस ने ग्रीन कॉरिडोर भी बनाया।

दरअसल, यह पूरा घटनाक्रम गृह मंत्रालय भारत सरकार के निर्देश पर कराई गई मल्टी हजार्ड मॉक ड्रिल का हिस्सा था। NDRF नई दिल्ली के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के 10 और मध्य प्रदेश के दो जिलों समेत कुल 12 जिलों में यह अभ्यास कराया गया। गोरखपुर में सुबह 5:30 बजे NDRF कंट्रोल रूम की ओर से जिला इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर को काल्पनिक हादसे की सूचना दी गई थी।

Image Source Here...

आग बुझाकर लोगों को बाहर निकाला

 सूचना मिलते ही जिले में इंसीडेंट रिस्पांस सिस्टम लागू किया गया। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के नेतृत्व में पुलिस, स्वास्थ्य, राजस्व, SDRF और नागरिक सुरक्षा की टीमों को मौके पर भेजा गया। NDRF ने यह भी देखा कि अलग-अलग विभाग कितनी जल्दी घटनास्थल तक पहुंचे और आपस में कैसे काम किया।

फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। भवन की पहली और दूसरी मंजिल पर फंसे लोगों को सीढ़ी के सहारे नीचे उतारा गया। SDRF और नागरिक सुरक्षा की टीमों ने घायलों को स्ट्रेचर से बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार दिया और एंबुलेंस से अस्पताल भेजा।

दीवार काटकर निकाले गए फंसे लोग

NDRF की डॉग स्क्वॉड टीम ने भवन के अंदर लोगों की तलाश की। इसके बाद NDRF ने कमांड पोस्ट और मेडिकल पोस्ट बनाकर राहत अभियान चलाया। टीम ने टूटी हुई दीवार को काटकर अंदर फंसे दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला और इलाज के लिए पीएचसी चरगांवा भेजा।

मॉक ड्रिल में स्वास्थ्य विभाग की दो एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड, SDRF, डॉग स्क्वॉड, नागरिक सुरक्षा के 35 वार्डन, 12 आपदा मित्र और जिला आपदा प्रबंधन की टीम शामिल रही। अधिकारियों ने बताया कि इस अभ्यास का मकसद आपदा के समय सभी विभागों की तैयारी और तालमेल को जांचना था।

DIG NDRF ने किया निरीक्षण

 मॉक ड्रिल का निरीक्षण DIG NDRF वाराणसी मनोज कुमार ने डिप्टी कमांडेंट अनिल कुमार पाल के साथ मौके पर पहुंचकर किया। कार्यक्रम का संचालन जिला आपदा विशेषज्ञ गौतम गुप्ता ने किया।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:09
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस