BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, garbage, collection, municipal • गोरखपुर / चरगांवा • 21-02-2026

डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन में लापरवाही, नगर निगम के 3 सुपरवाइजर सस्पेंड, 7 कर्मचारी बर्खास्त

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर महानगर में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन में लापरवाही बरतने पर नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने एक्शन लिया है। 3 सुपरवाइजर को निलंबित कर दिया गया जबकि 1 चालक सहित 6 कर्मचारियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया।

स्थानीय निकाय निदेशालय के निदेशक की समीक्षा में सोर्स सेग्रीगेशन यानी कूड़ा निकलने वाले स्थान पर ही अलग-अलग करना, में खराब स्थिति मिली थी। इसके बाद यह कार्रवाई की गई। शुक्रवार की सुबह 5 से 9 बजे तक स्थानीय निकाय निदेशालय की ओर से जूम मीटिंग के माध्यम से नगर निगम गोरखपुर के कार्यों की समीक्षा की गई।

इसमें डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन, सीटी/पीटी, एमआरएफ, शुद्ध पेयजल आपूर्ति तथा अन्य व्यवस्था को लेकर समीक्षा की गई। यह बात सामने आयी कि डोर टू डोर सोर्स सेग्रीगेशन की स्थिति संतोषजनक नहीं है। इस पर निदेशक की ओर से कड़ी नाराजगी जताई गई।

उन्होंने ऐसे लापरवाह कर्मियों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। नगर आयुक्त ने कहा है कि स्वच्छता कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और भविष्य में भी निरीक्षण के आधार पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। समीक्षा बैठक में अपर नगर आयुक्त, सभी जोनल अधिकारी, जोनल सेनेटरी अधिकारी, मुख्य सफाई निरीक्षक, आइसी टीम और संवेदना टीम के सदस्य मौजूद रहे।

Image Source Here...

इन सुपरवाइजरों पर हुई कार्रवाई

नगर आयुक्त ने तीन कार्यवाहक सफाई सुपरवाइजर शिव प्रसाद विश्वकर्मा (वार्ड 64, विष्णुपुरम), भोला पासवान (वार्ड 34, विश्वकर्मा नगर) और प्रमोद कुमार (वार्ड 09, जंगल नकहा) को निलंबित कर दिया गया। तीनों स्थायी कर्मचारी हैं और संबंधित वार्डों में सफाई व्यवस्था की निगरानी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

Image Source Here...

इन कर्मचारियों पर भी हुआ एक्शन

शहरी आजीविका केंद्र (डूडा विभाग) से आपूर्ति किए गए छह सफाई कर्मचारियों नूरूल हक (मेठ, वार्ड 64), शिव कुमार (वार्ड 64), शनि (वार्ड 64), रोहित, पूर्णमासी, विरेन्द्र (वार्ड 09), देवा (वार्ड 54) को कार्यमुक्त कर दिया गया। डोर-टू-डोर वाहन चालक निखिल भट्ट (वार्ड 64) को भी सेवा से हटा दिया गया है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:59
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस