BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, AYUSH University • गोरखपुर / चरगांवा • 07-04-2026

आयुष विश्वविद्यालय निर्माण में लापरवाही, कमिश्नर-डीएम की जांच के बाद भी धीमी गति, बड़ी कार्रवाई की तैयारी

रूरल न्यूज नेटवर्क। आयुष विश्वविद्यालय में चल रहे निर्माण कार्यों में लापरवाही सामने आई है। शासन ने इन कार्यों की विशेष निगरानी शुरू कर दी है। शिकायतें मिलने पर वरिष्ठ अधिकारी इनकी जांच करा रहे हैं, जिसके बाद बड़ी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

Image Source Here...

विश्वविद्यालय में प्रेक्षागृह का निर्माण कार्य निर्धारित समय से काफी देरी से चल रहा है। इसके अतिरिक्त, किचन सहित कई अन्य कार्य भी लंबित हैं। कमिश्नर और जिलाधिकारी की पिछली जांच के बावजूद निर्माण कंपनी के अधिकारियों ने लापरवाही बरती है, जिससे प्रेक्षागृह का काम अभी भी गति नहीं पकड़ पाया है।

हाल ही में, मुख्य राजस्व अधिकारी (सीआरओ) हिमांशु वर्मा ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के साथ निर्माण कार्यों की प्रगति का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य की धीमी गति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी अधूरे कामों को निर्धारित समय तक पूरा करने के निर्देश दिए। कुलपति डॉ. के. रामचंद्र रेड्डी और लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन मनीष सिंह ने भी एडमिन भवन के निर्माण की प्रगति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान, अधिकारियों ने अधूरे प्रेक्षागृह के निर्माण की धीमी गति देखकर प्रोजेक्ट मैनेजर भुवनेश्वर से मजदूरों की संख्या कम होने का कारण पूछा। उन्होंने कुटिया की ओर बगीचे में खोदे गए गड्ढे को तत्काल भरवाने के भी निर्देश दिए।

गौरतलब है कि बीते सप्ताह कमिश्नर अनिल कुमार ढींगरा और जिलाधिकारी दीपक मीणा ने भी आयुष विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया था। उन्होंने निर्माण कार्यों की धीमी गति पर असंतोष व्यक्त करते हुए सभी अधूरे कार्यों को निर्धारित समय पर पूरा करने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद कार्य की प्रगति में कोई सुधार न होने पर अधिकारियों ने संबंधित जिम्मेदारों को फटकार लगाई है।

कार्यदाई संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर मुनेश्वर ने बताया कि मैनपावर बढ़ाकर काम पूरा कर लिया जाएगा।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:58
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस