BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, NER, Asian Game • गोरखपुर / चरगांवा • 01-06-2026

एशियन गेम्स 2026 में दम दिखायेंगी NER की मानसी, 62 किलो वर्ग में ट्रायल जीतकर भारतीय टीम में बनाई जगह

रूरल न्यूज नेटवर्क। पूर्वोत्तर रेलवे की महिला पहलवान मानसी ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय कुश्ती टीम में अपनी जगह पक्की कर ली है। यह सफलता उन्होंने नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित महिला कुश्ती टीम के चयन ट्रायल में शानदार प्रदर्शन के दम पर प्राप्त की। 62 किलोग्राम भार वर्ग में मुकाबला करते हुए मानसी ने अपने सभी प्रमुख प्रतिद्वंद्वियों को पराजित किया और चयनकर्ताओं का विश्वास जीतते हुए भारतीय टीम में स्थान बनाया। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने जापान में आयोजित होने वाले एशियन गेम्स 2026 के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है।

पूर्वोत्तर रेलवे के लिए यह उपलब्धि इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि रेलवे क्रीड़ा संघ (नरसा) द्वारा खिलाड़ियों को आधुनिक खेल सुविधाएं, बेहतर प्रशिक्षण और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

इन सुविधाओं का लाभ उठाकर रेलवे के खिलाड़ी लगातार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। मानसी का भारतीय टीम में चयन इसी दिशा में एक और बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है।

Image Source Here...

मानसी के चयन पर पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक एवं नरसा के संरक्षक उदय बोरवणकर, अपर महाप्रबंधक विनोद कुमार शुक्ल, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) एवं नरसा के अध्यक्ष अभय कुमार गुप्ता, मुख्य वाणिज्य प्रबंधक (पीएम) एवं कुश्ती सचिव जे.पी. सिंह, महाप्रबंधक के सचिव आनन्द ऋषि श्रीवास्तव, हैंडबॉल सचिव कृष्ण चन्द्र सिंह, सहायक क्रीड़ाधिकारी चन्द्र विजय सिंह तथा नरसा के अन्य पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी और एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

खेल प्रेमियों और रेलवे परिवार को उम्मीद है कि मानसी एशियन गेम्स में भी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से देश और पूर्वोत्तर रेलवे का नाम रोशन करेंगी। उनकी इस उपलब्धि ने रेलवे के युवा खिलाड़ियों को भी प्रेरणा दी है कि मेहनत, अनुशासन और बेहतर प्रशिक्षण के बल पर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचा जा सकता है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:13
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस