BREAKING NEWS
गोरखपुर : रेल यात्रियों को राहत, रेलवे ने बढाए स्पेशल ट्रेनों के ट्रिप
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Municipal, Corporation • गोरखपुर / चरगांवा • 09-03-2026

नगर निगम गोरखपुर की “स्वच्छता की नई पहल, सूरजकुंड पोखरा परिसर में सफाई अभियान

रूरल न्यूज नेटवर्क। नगर निगम गोरखपुर की ओर से “स्वच्छता की नई पहल बढ़ाएं हाथ, करें सफाई साथ” थीम के तहत सूरजकुंड पोखरा परिसर में एक बड़े सफाई महा-अभियान का आयोजन किया गया। यह अभियान स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की तैयारियों को मजबूत बनाने के उद्देश्य से चलाया गया, जिसमें अधिकारियों, पार्षदों, छात्रों और आम नागरिकों ने मिलकर श्रमदान किया। अभियान में नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल के साथ कई पार्षद ने खुद झाड़ू और फावड़ा उठाकर सफाई कार्य में हिस्सा लिया। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को खुद सफाई करते देख स्थानीय लोगों में भी उत्साह बढ़ गया और बड़ी संख्या में लोग इस अभियान से जुड़ गए।

अभियान में महिलाओं की भागीदारी खास रही। जोनल अधिकारी अनुष्का सिंह के नेतृत्व में महिलाओं की बड़ी टीम ने पोखरे के चारों ओर सफाई अभियान चलाया। महिलाओं ने पूरे उत्साह के साथ कचरा हटाने और परिसर को स्वच्छ बनाने का कार्य किया। इस दौरान उन्होंने यह संदेश दिया कि स्वच्छता अभियान में महिलाओं की भूमिका भी बेहद महत्वपूर्ण है। इस अभियान में दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के छात्रों, नगर निगम की टीम और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के सदस्यों सहित 230 से अधिक लोगों ने भाग लिया। सभी ने मिलकर पोखरा परिसर और आसपास के क्षेत्र में सफाई की और कचरा इकट्ठा किया। कार्यक्रम के दौरान लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया गया, जिसे लोगों ने काफी सराहा।

अभियान की निगरानी अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा, प्रमोद कुमार और अतुल कुमार ने की। कुछ ही घंटों में पूरे परिसर को कचरा मुक्त कर दिया गया। सफाई के दौरान लगभग 160 किलोग्राम सिंगल-यूज़ प्लास्टिक इकट्ठा किया गया, जिसे वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण के लिए तुरंत एमआरएफ सेंटर भेज दिया गया।

Image Source Here...

अधिकारियों ने कहा कि शहर को साफ और सुंदर बनाने के लिए लोगों की भागीदारी बहुत जरूरी है। अगर इसी तरह आम लोग और महिलाएं आगे आकर सहयोग करते रहें, तो गोरखपुर आने वाले स्वच्छ सर्वेक्षण में देश में बेहतर स्थान हासिल कर सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने आसपास सफाई बनाए रखें और सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के इस्तेमाल से बचें।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
13:46
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : दस साल की बच्ची के अपहरण के बाद हत्या के मामले में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला
गोरखपुर : बेलीपार क्षेत्र के मलांव चौराहे पर घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम, दो थानों की पुलिस मौके पर
गोरखपुर : शाहपुर क्षेत्र में एक महिला डाक्टर ने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने और नशीला पदार्थ खिला न्यूड बनाने का लगाया आरोप, गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर मे तैनात सब इंस्पेक्टर वेनमोर डाग की कैसर से मौत, पूरे सम्मान के साठ दी गई अंतिम विदाई, एसएसपी ने दिया कंधा