BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, minor accused, arreste • गोरखपुर / चरगांवा • 16-03-2026

नौ साल के बच्चे की डुबोकर हत्या, नाबलिग आरोपी गिरफ्तार

रूरल न्यूज नेटवर्क। 9 साल के बच्चे की तलाब में डूबोकर हत्या करने का मामला सामने आया है। बच्चा कबाड़ बीनने का काम करता था। परिजन झुग्गी झोपड़ी में रहते हैं। उसके बगल की झोपड़ी में रहने वाले 15 साल के बाल अपचारी ने इस घटना को अंजाम दिया।

Image Source Here...

सुबह करीब 10 बजे गोरखनाथ क्षेत्र के हुमायूपुर उत्तरी स्थित एक तलाब में बच्चे की बॉडी मिली। घटना की सूचना पर गोरखनाथ पुलिस पहुंची। लाश को कब्जे में लेकर घरवालों से पूछताछ की तो पता चला कि बगल में रहने वाले लड़के के साथ बच्चा गया था। इसके बाद वापस नहीं आया।

पुलिस ने तत्काल उस लड़के को पकड़कर पूछताछ शुरू की। तब लड़के ने सारी बात बताई। पुलिस ने लाश पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। आरोपी बाल अपचारी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पूरा मामला

गोरखनाथ क्षेत्र के हुमायूपुर उत्तरी में एक खाली जगह पर झुग्गी झोपड़ी डालकर आसाम के लोग रहते हैं। यह लोग कबाड़ बीनने का काम करते हैं। आसाम के रहने वाले अब्दुल ने तहरीर देते हुए बताया कि रविवार शाम को मेरा बेटा मोमिनुल हक (9) इफ्तार के बाद बगल में रहने वाले लड़के के साथ निकला था। इसके बाद वह देर रात तक वापस नहीं आया। तब पुलिस को लापता होने की सूचना दी गई।

सोमवार को सुबह मेरे बेटे मोमिनुल की लाश रेलवे पटरी के पास स्थित तलाब में मिली। मेरा बेटा बगल के लड़के के साथ गया था। उसने ही मेरे बेटे की हत्या की है।

Image Source Here...

आरोपी ने अपना जुर्म कबूल लिया

 तहरीर के आधार पर पुलिस ने अब्दुल के घर के बगल में रहने वाले लड़के को अभिरक्षा में लिया। उससे पूछताछ शुरू की गई तो आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया। आरोपी ने बताया कि शराब के नशे में उसे तलाब में ढकेल दिया था। पुलिस ने उसका बयान दर्ज कर लिया है। इसके अलावा अन्य पहलुओं पर भी जांच की जा रही है।

वहीं बच्चे की हत्या के पीछे की वजह को लेकर लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे थे। बच्चे के साथ कोई गलत काम तो नहीं किया गया है, इस एंगल पर भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

आरोपी की उम्र 15 साल

इस संबंध में सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह ने बताया- पिता ने कॉल कर पुलिस को सूचना दी थी कि उनके बच्चे को बगल में रहने वाले लड़के ने डूबोकर मार डाला है। इस सूचना पर तत्काल बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया गया है। आरोपी नाबालिग है। उसकी 15 साल उम्र बताई जा रही है। उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:06
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस