BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Modi government • गोरखपुर / चरगांवा • 10-06-2026

मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर सुंदरकांड, भजन-कीर्तन के बाद भंडारा

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर में भारतीय जनता पार्टी महानगर की ओर से सुंदरकांड पाठ, भजन-कीर्तन और भंडारे का आयोजन किया गया। यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने पर हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत सुंदरकांड पाठ से हुई। इसके बाद भजन-कीर्तन और आरती की गई। आयोजन में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया। आरती के बाद भंडारे में लोगों को प्रसाद वितरित किया गया।

Image Source Here...

कार्यक्रम में मौजूद भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और विधान परिषद सदस्य डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने बीते 12 सालों में विकास और बदलाव का नया दौर देखा है। सरकार ने गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं के हित को प्राथमिकता देते हुए काम किया है। जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के हर वर्ग तक सुविधाएं पहुंचाने का प्रयास किया गया है।

Image Source Here...

अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना लक्ष्य

 डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में जुटा है। उन्होंने कहा कि संगठन और सरकार का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

भाजपा के पूर्व अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास कार्यों को गति मिली है। भाजपा कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं और उनकी मेहनत से पार्टी लगातार मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है और इसी विश्वास के साथ कार्यकर्ता आगे काम कर रहे हैं।

महानगर पदाधिकारियों ने भी की सहभागिता

कार्यक्रम में भाजपा महानगर अध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विश्वजितांशु सिंह आशू, पूर्व अध्यक्ष राजेश गुप्ता, डॉ. सत्येंद्र सिन्हा, मंडल विकास शर्मा, रणविजय शाही और जितेंद्र चौधरी जीतू सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने सुंदरकांड पाठ और आरती में शामिल होकर कार्यक्रम को संपन्न कराया।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:00
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस