BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Yayavari Bhojpuri Mahotsav • गोरखपुर / चरगांवा • 14-05-2026

18 मई को 'यायावरी भोजपुरी महोत्सव, देश-दुनिया के साहित्यकार जुटेंगे, शिखर सम्मान से नवाजे जाएंगे पद्मश्री भरत सिंह

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर में 'यायावरी भोजपुरी महोत्सव 2026 'का आयोजन 18 मई को शहर के एक प्राइवेट गेस्ट हाउस में होगा। यह आयोजन खास भोजपुरी भाषा के सम्मान, विकास, स्वाभिमान और संरक्षण को लेकर किया जाता है।

Image Source Here...

महोत्सव में राज्यसभा सांसद डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल मुख्य अतिथि और बहुचर्चित कवि प्रकाश उदय बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल होंगे। इस दौरान लोकगायक और पद्मश्री भरत सिंह भारती को साल 2026 का 'यायावरी शिखर सम्मान' दिया जाएगा। इसके अलावा महोत्सव में भोजपुरी से जुड़े विभिन्न विषयों पर सारगर्भित बतकही के साथ-साथ विचारों, संस्कृति और संगीत की अद्भुत छटा देखने को मिलेगी। भजन संध्या का भी भव्य आयोजन होगा। जिसमें चंदन तिवारी राम भजन की प्रस्तुति से दर्शकों को मोहित करेंगी।  

सात सेशन में सजेगा महोत्सव

सुबह 10:30 बजे से महोत्सव का उद्घाटन सत्र होगा। दूसरे सत्र में 'भोजपुरी कथा संसार में गांव' विषय पर गोरखपुर विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के अध्यक्ष प्रो. विमलेश कुमार मिश्र और डॉ. फूलचंद प्रसाद गुप्त और आदित्य राजन चर्चा करेंगे।

तीसरे सत्र में डॉ. रंजन कुमार त्रिपाठी, विंग कमांडर अश्वनी दुबे और डॉ. श्रीश कुमार पाठक 'भोजपुरिया एलीट आ माई भाषा से नेह छोह' विषय पर विमर्श करेंगे। चौथे सत्र में भोजपुरी भाषा में महिलाओं की सहभागिता आधारित विषय 'भोजपुरिया माटी के आधी दुनिया' पर डॉ. विनीता पाठक, अमिता तिवारी और दिव्या सिंह के बीच बातचीत होगी। पांचवें सत्र में 'भोजपुरी के औपन्यासिकाता आ रहस्य रोमांच के संभावना विषय पर त्रिलोकनाथ पांडेय, डॉ. हर्ष कुमार सिन्हा और विमल चंद्र पांडेय मंथन करेंगे। छठे सत्र में प्रख्यात गीतकार डॉ. सागर और एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. मुन्ना कुमार पांडेय "मनोरंजन के दुनिया में पुरबी बयार' विषय पर वार्ता करेंगे। सातवें और समापन सत्र में चर्चित लोकगायिका चंदन तिवारी 'राम भजन संध्या' में भजनों की प्रस्तुति से दर्शकों को झुमाएंगी।

इस संगीत सत्र का संचालन आमोद कुमार राय करेंगे। महोत्सव के समन्वयक गौरव मणि त्रिपाठी ने सभी भोजपुरी प्रेमियों से इस आयोजन में हिस्सा लेने और महोत्सव को सफल बनाने की अपील की। उन्होंने बताया कि महोत्सव में प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क होगा।

 

Image Source Here...

76 साल भोजपुरी संगीत को दिए

 यायावरी भोजपुरी महोत्सव में वरिष्ठ लोकगायक भरत सिंह भारती को साल 2026 के 'यायावरी शिखर सम्मान' से सम्मानित किया जाएगा। उन्हें इसी साल भोजपुरी संगीत को शिखर तक पहुंचाने और लोगों के अंदर जिंदा रखने के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। भरत सिंह भारती पिछले 76 वर्षों से भोजपुरी गीतों पर लगातार काम करते रहे हैं। वे बिहार के भोजपुर जिले के निवासी हैं।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:59
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस