BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, knife, young man, stomach • गोरखपुर / चरगांवा • 12-01-2026

ऑनलाइन चाकू मंगाकर युवक के पेट में मारा:पकड़ा गया तो बोला माफ कर दो, गोरखपुर में हत्या की कोशिश करने का आरोपी अरेस्ट

गोरखपुर की गोरखनाथ पुलिस ने शनिवार शाम हत्या की कोशिश करने के एक आरोपी को अरेस्ट कर लिया। पकड़े जाने के बाद आरोपी युवक ने बताया कि पुरानी रंजिश में जान लेने के लिए चाकू मारा था। इसके बाद वह माफी मांगने लगा। पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में इस्तेमाल किया चाकू भी बरामद कर लिया है।

आरोपी की पहचान तिवारीपुर क्षेत्र के तकिया कवलदह पथरकट रोड निवासी 19 साल के सैफ के रूप में हुई है। आरोपी ने बताया कि वह ऑनलाइन चाकू मंगाया था। फिलहाल पुलिस उसके इस बयान की जांच कर रही है। पूछताछ के बाद आरोपी सैफ को पुलिस ने रविवार को स्पेशल कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भिजवा दिया गया।

अब विस्तार से जानें पूरा मामला

गोरखनाथ के रसूलपुर छावनी कोठे वाली मस्जिद के पास रहने वाले शुभान अल्लाह ने तहरीर देकर शनिवार को मुकदमा दर्ज कराया था। शुभान अल्लाह ने बताया कि मेरा भतीजा इल्ताफ शनिवार दिन में घर से निकला था। इस दौरान रास्ते में रोककर सैफ ने जान मारने की नीयत से इल्ताफ के पेट में चाकू से वार कर दिया था।

घटना की सूचना पर परिवार के साथ हमलोग पहुंचे। तत्काल खून से लथपथ भतीजे को जिला अस्पताल लेकर गए। इसके बाद पुलिस को भी सूचना दी। डॉक्टर ने बताया कि उसकी हालत गंभीर है। उन्होंने बताया कि सैफ बदमाश किस्म का लड़का है। आए दिन चौराहे पर मारपीट करता रहता है।

तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर गोरखनाथ पुलिस आरोपी की तलाश शुरू कर दी। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि सैफ तरंग ओवरब्रिज के पास खड़ा है।

वह कहीं भागने के फिराक में है। इस सूचना पर शाम करीब 5:20 बजे पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को अरेस्ट कर लिया। इसके बाद सैफ से कड़ाई से पूछताछ हुई। तब उसने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए चाकू बरामद कराया। सैफ घरों में जाकर एसी और फ्रीज बनाने का काम करता है।

आरोपी को गिरफ्तार करने में गोरखनाथ थाना प्रभारी शशि भूषण राय, एसआई आदित्य पांडेय और पुलिस टीम शामिल थी।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:59
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस