100 से अधिक शिक्षक-प्रधानाचार्य सम्मानित, ग्रेटर नोएडा के आईईसी इंजीनियरिंग कॉलेज का शिक्षक सम्मान समारोह
रूरल न्यूज नेटवर्क।
गोरखपुर में ग्रेटर नोएडा के
आईईसी इंजीनियरिंग कॉलेज की ओर से शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम
का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के विद्यालयों में शिक्षा के स्तर को बेहतर
बनाने में योगदान देने वाले शिक्षकों और प्रधानाचार्यों को सम्मानित करना रहा।
समारोह का उद्घाटन जिला
विद्यालय निरीक्षक डॉ. अमरकांत सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि समाज और राष्ट्र के विकास
की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और शिक्षक इस व्यवस्था की सबसे मजबूत कड़ी हैं।
कार्यक्रम की शुरुआत
दीप प्रज्वलन से हुई। इस अवसर पर संस्थान के एडमिशन हेड नुरुल हसन और मदन मोहन मालवीय
विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. सत्या प्रकाश मौजूद रहे। अतिथियों का स्वागत करते हुए
शिक्षा में निरंतर गुणवत्ता सुधार पर जोर दिया गया।
मुख्य अतिथि डॉ. अमरकांत
सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक केवल पाठ्यक्रम तक सीमित नहीं रहते, बल्कि विद्यार्थियों
के चरित्र निर्माण और समाज को दिशा देने का कार्य भी करते हैं। मजबूत राष्ट्र की नींव
अच्छे शिक्षकों से ही तैयार होती है।
100 से अधिक शिक्षक- प्रधानाचार्य हुए सम्मानित
प्रोफेसर डॉ. सत्यप्रकाश
ने शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में शिक्षकों
की भूमिका सबसे अहम है। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक और एडमिशन हेड नुरुल हसन ने बताया
कि समारोह में क्षेत्र के 100 से अधिक प्रधानाचार्यों और शिक्षकों को शाल और स्मृति
चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
Image Source Here...
कार्यक्रम के समापन पर
गोरखपुर क्षेत्र के आईईसी कॉलेज के मार्केटिंग मैनेजर हेमंत कुमार, अभिनव वत्स और दिनेश
मडवाल ने सभी अतिथियों और शिक्षकों का आभार जताया। समारोह में विभिन्न विद्यालयों से
बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।
Share On :
×
13:00
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : दस साल की बच्ची के अपहरण के बाद हत्या के मामले में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला
गोरखपुर : बेलीपार क्षेत्र के मलांव चौराहे पर घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम, दो थानों की पुलिस मौके पर
गोरखपुर : शाहपुर क्षेत्र में एक महिला डाक्टर ने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने और नशीला पदार्थ खिला न्यूड बनाने का लगाया आरोप, गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर मे तैनात सब इंस्पेक्टर वेनमोर डाग की कैसर से मौत, पूरे सम्मान के साठ दी गई अंतिम विदाई, एसएसपी ने दिया कंधा