गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
पेंटर की बेटी बनी 2nd टॉपर, रात में कट जाती थी बिजली, दिन में की पढ़ाई, मैथेमेटिक्स में 99 मार्क्स लाई
रूरल न्यूज नेटवर्क।यूपी बोर्ड की ओर से जारी रिजल्ट में गोरखपुर
के APJ अब्दुल कलाम मेमोरियल एकेडमी की बिदिशा मौर्या
ने 95 प्रतिशत के साथ जिले में दूसरा स्थान हासिल
किया है। इतना ही नहीं मैथेमेटिक्स में उन्होंने 99 नंबर प्राप्त किया
है।
उन्होंने मात्र दो से तीन घंटे की सेल्फस्टडी में यह मुकाम
हासिल किया है। रिजल्ट आने के बाद परिवार में खुशी का माहौल है।विदिशा बेहद ही
सामान्य परिवार से आती हैं। उनके पिता पेंटर का काम करते हैं। मां हाऊस वाइफ हैं।
Image Source Here...
बातचीत में उन्होंने बताया कि यह सफर आसान नहीं था। घर में
व्यवस्थाएं बहुत कम है। रात में बिजली कट जाने की वजह से दिन में ही ज्यादा पढ़ाई
करती थी। बिदिशा ने अपने सफलता का श्रेय माता- पिता और टीचर्स को दी है। उनका कहना
है कि ये अभी शुरुआत है आगे बहुत कुछ करना है।गोरखपुर के रायगंज कोइरीटोला की रहने वाली 15 साल की विदिशा मौर्या ने यूपी बोर्ड के रिजल्ट
में क्लास 10th में जिले भर में दूसरा स्थान हासिल किया है। वह
APJ अब्दुल कलाम मेमोरियल एकेडमी की छात्रा हैं।
Image Source Here...
पिता चंद्रशेखर मौर्या हैदराबाद में पेंटर का काम करते हैं।
मां बबिता मौर्या हॉउस वाइफ हैं। बिदिशा का यह सफर इतना भी आसान नहीं था। पढ़ाई
करने के लिए घर में संसाधन और गांव में माहौल दोनों की कमी थी। लेकिन बिदिशा ने
परेशानियों पर नहीं बल्कि अपने लक्ष्य पर ध्यान दिया।
सिर्फ 2 से 3 घंटे की सेल्फ
स्टडी में हासिल की मुकाम
उन्होंने बताया कि रात में बार- बार बिजली कट जाने की वजह
से पढ़ाई करने में बहुत दिक्कत होती थी। इसलिए ज्यादातर पढ़ाई दिन में ही कर लेती
थी। मैंने घंटा देखकर पढ़ाई नहीं की है।
सिर्फ दो से तीन घंटे सेल्फस्टडी को देती थी। उतने देर मन
लगाकर पढ़ाई करती थी। जो टॉपिक शुरू करती उसे अच्छे से समझ कर ही छोड़ती थी। साथ ही
स्कूल में हमेशा टीचर्स के बताए गए हर एक बात पर दिया।
खुद नोट्स बनाकर की पढ़ाई
रेगुलर स्कूल जाती
थी। कोई क्लास मिस नहीं करती थी। मैंने सिर्फ मैथ्स का ट्यूशन किया है। बाकी
सब्जेक्स्ट्स का नोट्स बना कर खुद ही पढ़ाई करती थी। बिदिशा का कहना है कि घंटा
देखकर पढ़ाई करने से अच्छा रेगुलर पढ़ाई करना जरुरी है। साथ ही पढ़ें गए हर टॉपिक को
रिवाइज करना बहुत जरुरी होता है।
मैथेमेटिक्स पढ़ कर माइंड फ्रेस करती थी
बिदिशा ने बताया कि
मैथेमेटिक्स मेरा फेवरेट सब्जेक्ट है। इसलिए जब किसी और सब्जेक्ट को पढ़कर मन ऊब
जाता था तो मैथ्स खोल के बैठ जाती थी। उसके सम्स सॉल्व करते ही माइंड फ्रेस हो
जाता था। उन्होंने इस सब्जेक्ट में 99 नंबर लाए हैं।
रात में जगती थी मां
उन्होंने बताया कि पापा बाहर मजदूरी करते हैं। मां घर
संभालती है। अकेले घर और बाहर का देखने के बावजूद उन्होंने मुझे हर तरीके से
सपोर्ट किया। कोई काम नहीं करने देती थी।
इसके अलावा जब भी मुझे रात में पढ़ाई करती होती थी। मुझसे
पहले जग कर मुझे जगाती थी। डर न लगे इसलिए जब तक मैं पढ़ती थी तब तक वो जगी रहती
थी। रिजल्ट आने के बाद सबसे ज्यादा खुश वही थी।
साईकिल से रोज 4 km का सफर तय
बिदिशा ने बताया कि घर से स्कूल की दूरी करिब 4 किलोमीटर है। मैं साईकिल से रोज स्कूल जाती थी।
ठंड में तो बहुत दिक्कत होती थी। लेकिन फिर मैंने स्कूल मिस नहीं किया।
पैरेंट्स और टीचर्स को दी सफलता का श्रेय
उन्होंने अपने सफलता का श्रेय अपने माता- पिता और स्कूल के
टीचर्स को दी है। उनका कहना है कि बिना उनके विश्वास और सपोर्ट के यह कर पाना
मुश्किल था। उनसे मुझे हमेशा मोटिवेशन मिला है।
बिदिशा का कहना है कि जीवन में उनका लक्ष्य बड़ा है। जब तक
वह अपने सपने को हासिल नहीं कर लेती हैं, ऐसे ही मेनहत करती
रहेंगी। उनका मानना है कि हार्ड वर्क से ज्यादा स्मार्ट वर्क करना चाहिए। सफलता
जरूर मिलेगी।
उनके परिवार में पिता- माता और उनकी छोटी बहन रहती
है। जो क्लास 3rd में
पढ़ती है। बिदिशा आगे अपनी पढाई PCM सब्जेक्ट्स
से जारी रखना चाहती हैं। आगे चलकर क्या बनना है, अभी इसे राज ही रखना चाहती हैं।
Share On :
×
03:11
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस