BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, wedding • गोरखपुर / चरगांवा • 25-04-2026

बेटी की शादी कराके लौट रहे मां-बाप-भाई की मौत, 2 ड्राइवर, पालतू कुत्ते की भी जान गई, मऊ में ट्रेलर से टकराई स्कॉर्पियो

रूरल न्यूज नेटवर्क।  यूपी के मऊ में शनिवार तड़के भीषण सड़क हादसे में मां-बाप-भाई समेत 5 लोगों की मौत हो गई। परिवार रांची में बेटी की शादी कराके स्कॉपियो से गोरखपुर लौट रहा था। तड़के 3 बजे हाईवे पर अचानक स्कॉर्पियो बेकाबू हो गई। डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में चली गई। सामने से आ रहे ट्रेलर से टकरा गई।

हादसे के बाद बुरी तरह पिचकी स्कार्पियो में परिवार फंस गया। स्थानीय लोगों और पुलिस ने जैसे-तैसे सभी को बाहर निकाला, लेकिन तब तक सभी की मौत हो चुकी थी। हादसा दोहरीघाट थाने में हुआ। शुरुआती वजह ड्राइवर को झपकी मानी जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, हादसे में विनय श्रीवास्तव (53), उनकी पत्नी अर्चना श्रीवास्तव (48) और बेटे कृतार्थ (27) की मौत हो गई। परिवार गोरखपुर के रानीडीहा थाना क्षेत्र के रहने वाले थे। जबकि दोनों ड्राइवर नीतीश कुमार (20) और पुरुषोत्तम कुमार (28) बिहार के गया के रहने वाले थे।

Image Source Here...

शादी के बाद लौट रहा था परिवार

 गोरखपुर के खोराबार गांव के रहने वाले विनय श्रीवास्तव प्राइवेट टीचर हैं। उनकी बेटी विमन्सा की शादी रांची में तय हुई थी। 20 अप्रैल को शादी हुई। शादी संपन्न होने के बाद परिवार किराए पर स्कॉर्पियो लेकर 24 अप्रैल को रांची से 558 किमी दूर गोरखपुर के लिए रवाना हुआ। दूरी ज्यादा थी, इसलिए स्कॉर्पियो में दो ड्राइवर भी थे।

Image Source Here...

परिवार करीब 400 किमी की दूरी तय करके कुसुम्हा बशारतपुर के पास तक पहुंच चुका था। गाड़ी ड्राइवर पुरुषोत्तम चला रहा था। बगल की सीट पर विनय श्रीवास्तव बैठे थे। बीच की सीट पर मां, बेटा और पालतू कुत्ता था। जबकि पीछे की सीट पर ड्राइवर नीतीश आराम कर रहा था। पुलिस के मुताबिक, हादसे के वक्त गाड़ी की स्पीड 90 से 100 किमी के बीच थी। ड्राइवर पुरुषोत्तम को झपकी आई और स्कार्पियो डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरे लेन में पहुंच गई। उधर, तेज रफ्तार ट्रेलर था। ट्रेलर की चपेट में स्कार्पियो आ गई। टक्कर के बाद ट्रेलर कई मीटर तक स्कार्पियो को घसीट ले गया। हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया।

 गैस कटर से गाड़ी काटकर निकाले शव

 हाईवे पर हुई टक्कर इतनी भीषण थी कि कई किलोमीटर तक उसकी आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर आसपास के गांव वाले मौके पर पहुंचे। हादसे की सूचना पुलिस को दी। थाना प्रभारी संजय कुमार त्रिपाठी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक स्कॉर्पियो में सवार सभी पांच की मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने शवों को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन शव इस कदर फंसे हुए थे कि बाहर नहीं निकाल पाए। फिर गैस कटर और ट्रैक्टर मंगाया गया। गैस कटर से गाड़ी को काटा गया।

ट्रैक्टर से स्कॉर्पियो को खींचकर ट्रेलर से अलग किया। तब जाकर शवों को बाहर निकाला जा सका। शवों बुरी तरह से क्षत-विक्षत हो गए थे। किसी का हाथ कुचल गया था तो किसी क सिर पहचान में नहीं आ रहा था। पुलिस ने परिवार को सूचना दे दी है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:12
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस