BREAKING NEWS
गोरखपुर : रेल यात्रियों को राहत, रेलवे ने बढाए स्पेशल ट्रेनों के ट्रिप
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Passenger • गोरखपुर / चरगांवा • 15-06-2026

एयरपोर्ट पर यात्रियों का तिलक लगाकर वेलकम, यात्री सुविधा दिवस मना, महिला स्टाफ को किया सम्मानित

रूरल न्यूज नेटवर्क गोरखपुर एयरपोर्ट पर सोमवार को भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) की ओर से यात्री सुविधा दिवस मनाया गया। इसका उद्देश्य यात्रियों को बेहतर सर्विस देना और हवाई सफर को ज्यादा आसान, सुरक्षित और आरामदायक बनाना रहा। इस दौरान एयरपोर्ट पहुंचने वाले यात्रियों का पारंपरिक तरीके से तिलक लगाकर स्वागत किया गया। साथ ही उन्हें पौधे देकर पर्यावरण संरक्षण का मैसेज दिया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन, राष्ट्रगीत और प्लांटेशन एक्टिविटी के साथ हुई। एयरपोर्ट अधिकारियों ने यात्रियों को पर्यावरण को लेकर जागरूक किया और ग्रीन लाइफस्टाइल अपनाने की अपील की। इस दौरान यात्रियों को ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया गया।

Image Source Here...

बच्चों ने दिखाई क्रिएटिविटी

एयरपोर्ट परिसर में सफर कर रहे बच्चों के लिए पेंटिंग कॉम्पिटिशन कराया गया। बच्चों ने अपनी क्रिएटिविटी के जरिए पर्यावरण और एविएशन से जुड़े विचारों को दिखाया। वहीं, एयरपोर्ट की हाउसकीपिंग और अन्य ऑपरेशन सर्विस से जुड़ी महिला कर्मचारियों को उनके बेहतर काम और योगदान के लिए सम्मानित किया गया। यात्री सुविधा दिवस पर एयरपोर्ट परिसर में खास सेल्फी प्वाइंट बनाया गया। यात्रियों ने यहां फोटो ली और कार्यक्रम में हिस्सा लिया। एयरपोर्ट टीम ने यात्रियों से बातचीत कर सुविधाओं को लेकर उनका फीडबैक और सुझाव लिए, ताकि भविष्य में सर्विस को और बेहतर बनाया जा सके। यात्रियों को गोरखपुर एयरपोर्ट और आसपास के टूरिस्ट प्लेस की जानकारी वाली किट भी दी गई।

Image Source Here...

12 साल में बदला गोरखपुर एयरपोर्ट

गोरखपुर एयरपोर्ट ने पिछले 12 सालों में तेजी से ग्रोथ की है। साल 2014 तक यहां सप्ताह में सिर्फ तीन दिन एक फ्लाइट ऑपरेट होती थी। अब यहां से रोज करीब 24 फ्लाइट्स का संचालन हो रहा है। गोरखपुर से दिल्ली, मुंबई, नवी मुंबई, हैदराबाद, बेंगलुरु और कोलकाता जैसे बड़े शहरों के लिए डायरेक्ट फ्लाइट कनेक्टिविटी मिल रही है।

42.12 एकड़ में होगा एक्सपेंशन

गोरखपुर एयरपोर्ट के एक्सपेंशन की तैयारी भी तेजी से आगे बढ़ रही है। नए एयरपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए राज्य सरकार की ओर से 42.12 एकड़ जमीन उपलब्ध कराई गई है। आने वाले समय में नया मॉडर्न टर्मिनल तैयार होगा, जहां यात्रियों को बेहतर और एडवांस सुविधाएं मिलेंगी। गोरखपुर एयरपोर्ट डायरेक्टर संजय कुमार ने बताया कि AAI की ओर से देशभर के एयरपोर्ट पर यात्री सुविधा दिवस आयोजित किया गया। गोरखपुर में इसे यात्रियों की भागीदारी, बेहतर सुविधाओं और पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ सेलिब्रेट किया गया। उन्होंने कहा कि यात्रियों को अच्छा ट्रैवल एक्सपीरियंस देने के साथ एयरपोर्ट प्रशासन ग्रीन और सस्टेनेबल डेवलपमेंट पर भी फोकस कर रहा है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
14:50
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : दस साल की बच्ची के अपहरण के बाद हत्या के मामले में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला
गोरखपुर : बेलीपार क्षेत्र के मलांव चौराहे पर घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम, दो थानों की पुलिस मौके पर
गोरखपुर : शाहपुर क्षेत्र में एक महिला डाक्टर ने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने और नशीला पदार्थ खिला न्यूड बनाने का लगाया आरोप, गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर मे तैनात सब इंस्पेक्टर वेनमोर डाग की कैसर से मौत, पूरे सम्मान के साठ दी गई अंतिम विदाई, एसएसपी ने दिया कंधा