BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, Gorakhpur Festival, Pawan Singh • गोरखपुर / चरगांवा • 09-01-2026

गोरखपुर महोत्सव में पवन सिंह का क्रेज अधिक:चंपा देवी पार्क में तैयारियां पूरी

गोरखपुर महोत्सव की तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। चंपा देवी पार्क में महोत्सव का भव्य रूप साफ नजर आने लगा है। गुरुवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। यह महोत्सव 11 जनवरी से शुरू होकर 17 जनवरी तक चलेगा। वहीं 11-13 जनवरी तक खास रहने वाला है। इस बार भी महोत्सव में स्थानीय उत्पादों और देश के अलग-अलग राज्यों से आए शिल्पकारों के लिए अस्थायी दुकानें तैयार कर ली गई हैं। इन दुकानों में हस्तशिल्प, टेराकोटा, हथकरघा, मिट्टी और लकड़ी से बने उत्पाद उपलब्ध होंगे। साथ ही पारंपरिक व्यंजनों की खुशबू लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेगी। महोत्सव में इस बार बॉलीवुड, भोजपुरी और भक्ति संगीत का शानदार संगम देखने को मिलेगा। गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने लोगों से बड़ी संख्या में महोत्सव में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस बार का गोरखपुर महोत्सव बेहद खास होने वाला है। चंपा देवी पार्क में दैनिक भास्कर से बात करते हुए गोरखपुर निवासी सचिन ने बताया कि वह पवन सिंह के बहुत बड़े प्रशंसक हैं और इस बार का महोत्सव उनके लिए खास है। वह अपने दोस्तों के साथ कार्यक्रम देखने आएंगे। वहीं आर्य प्रताप ने कहा कि वह पार्क में खेलने आया था, लेकिन तैयारियां देखकर काफी उत्साहित हो गया है और पवन सिंह को देखने जरूर आएगा। महोत्सव में बाहर से आए व्यापारी भी उत्साहित नजर आ रहे हैं। झांसी से आए व्यापारी पंकज ने बताया कि वह पानीपुरी का स्टॉल लगा रहे हैं। उन्होंने खास ऑफर भी रखा है, जिसमें एक साथ 100 पानीपुरी खाने वाले को 500 रुपये का इनाम दिया जाएगा। इस बार महोत्सव में लगभग 170 से अधिक स्टॉल लगाए जाएंगे। साथ ही साइंस एग्जीबिशन भी आकर्षण का केंद्र रहेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहले ही निर्देश दिए थे कि स्थानीय कलाकारों को मंच दिया जाए। इसी को ध्यान में रखते हुए इस बार कई तरह की प्रतियोगिताओं और कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

महोत्सव के प्रमुख कार्यक्रम 11 जनवरी

  • सुबह 11 से 12 बजे तक आईटीएम गीडा के विद्यार्थियों द्वारा मुख्य मंच पर हैकाथान।
  • दोपहर 1 से 3:30 बजे तक महोत्सव का शुभारंभ, गोवि के विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्रगान और गीतांजली शर्मा द्वारा गणेश वंदना।
  • शाम 5 से 7 बजे तक गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में नाटक का आयोजन।
  • शाम 7 से 9:30 बजे तक बॉलीवुड नाइट, जिसमें वरुण जैन और कनिष्ठा पुरी प्रस्तुति देंगे।

12 जनवरी

  • सुबह 11 से 12 बजे तक केआईपीएम गीडा के विद्यार्थियों द्वारा हैकाथान।
  • दोपहर 1 से 3:30 बजे तक मुख्य मंच पर छात्र-छात्राओं का टैलेंट हंट।
  • दोपहर 3:30 से 6 बजे तक स्थानीय और राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों द्वारा नृत्य और गायन।
  • शाम 5 से 7 बजे तक गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में नाटक।
  • शाम 6 से 6:30 बजे तक सुगम सिंह शेखावत एंड टीम द्वारा वनटांगिया फैशन शो।
  • शाम 7 से 9:30 बजे तक भोजपुरी नाइट में पवन सिंह की प्रस्तुति।

13 जनवरी

  • सुबह 11 से 12 बजे तक बीआईटी गीडा के विद्यार्थियों द्वारा हैकाथान।
  • दोपहर 1 से 1:30 बजे तक जयपुरिया स्कूल गीडा द्वारा योग कार्यक्रम।
  • दोपहर 1:30 से 3 बजे तक मुख्य मंच पर “सबरंग” कार्यक्रम।
  • शाम 5 से 6 बजे तक गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में नाटक।
  • शाम 3 से 6:30 बजे तक समापन समारोह, मैथिली ठाकुर द्वारा भजन प्रस्तुति और सांसद रवि किशन का कविता पाठ।
  • शाम 7 से 9:30 बजे तक बॉलीवुड नाइट में बादशाह की प्रस्तुति।
Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:10
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस