BREAKING NEWS
गोरखपुर : रेल यात्रियों को राहत, रेलवे ने बढाए स्पेशल ट्रेनों के ट्रिप
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, justice • गोरखपुर / चरगांवा • 20-05-2026

रत्ना सिंह को इंसाफ दिलाने सड़क पर उतरे लोग, श्रद्धांजलि सभा, न्याय की गुहार

रूरल न्यूज नेटवर्क गोरखपुर की रहने वाली रत्ना सिंह सुसाइड केस को लेकर लोगों का गुस्सा और दुख दोनों देखने को मिला। पंत पार्क में परिजनों, परिचितों और स्थानीय लोगों ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर रत्ना सिंह को कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी। सभा में मौजूद लोगों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और फांसी की सजा की मांग उठाई। श्रद्धांजलि सभा के दौरान बड़ी संख्या में लोग जुटे। लोगों ने हाथों में कैंडल और रत्ना की तस्वीर लेकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान “रत्ना को इंसाफ दो” और “दोषियों को फांसी दो” जैसे नारे भी लगाए गए।

Image Source Here...

 रत्ना कभी गलत के सामने नहीं झुकी

 रत्ना सिंह की बहनों ने कहा कि वह बेहद मेहनती, होनहार और निडर लड़की थी। वह हमेशा सच का साथ देती थी और कभी गलत बात के सामने नहीं झुकती थी। उन्होंने कहा कि जिस तरह से उसे प्रताड़ित किया गया, उसने पूरे परिवार को तोड़ दिया है।

परिजनों ने कहा कि पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, लेकिन मामले में शामिल हर व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने मांग की कि आरोपियों को ऐसी सजा मिले, जो समाज के लिए उदाहरण बने।

गोरखपुर की रत्ना, लखनऊ में कर रही थीं नौकरी

 गोरखपुर के बिछिया इलाके की रहने वाली 31 साल की रत्ना सिंह लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार स्थित मानसून सैलून में मैनेजर थीं। 12 मई को उन्होंने शालीमार विस्टा अपार्टमेंट में आत्महत्या कर ली थी।

सुसाइड से पहले जारी वीडियो में रत्ना सिंह ने सैलून संचालक शरद सिंह, उसकी पत्नी पल्लवी जोशी और अन्य लोगों पर मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए थे। मामले के सामने आने के बाद लखनऊ पुलिस ने मुख्य आरोपी शरद सिंह समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
15:54
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : दस साल की बच्ची के अपहरण के बाद हत्या के मामले में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला
गोरखपुर : बेलीपार क्षेत्र के मलांव चौराहे पर घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम, दो थानों की पुलिस मौके पर
गोरखपुर : शाहपुर क्षेत्र में एक महिला डाक्टर ने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने और नशीला पदार्थ खिला न्यूड बनाने का लगाया आरोप, गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर मे तैनात सब इंस्पेक्टर वेनमोर डाग की कैसर से मौत, पूरे सम्मान के साठ दी गई अंतिम विदाई, एसएसपी ने दिया कंधा