Default Left Ad
Default Right Ad
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, traffic, technology • गोरखपुर / चरगांवा • 11-04-2026

लोगों को जाम से मिलेगी राहत, टेक्नोलॉजी से सुधरेगी ट्रैफिक व्यवस्था, स्मार्ट सिग्नल- अतिक्रमण हटाने पर रहेगा फोकस

रूरल न्यूज नेटवर्क गोरखपुर में रोज लगने वाले जाम से लोगों को राहत देने के लिए प्रशासन अब पूरी तरह एक्शन में आ गया है। नई योजना के तहत नियमों में सख्ती के साथ तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा, ताकि ट्रैफिक व्यवस्था आसान और सुचारु हो सके।

Image Source Here...

प्रशासन का कहना है कि सबसे पहले लोगों को ट्रैफिक नियमों के बारे में जागरूक किया जाएगा। साथ ही लोगों को अपनी निजी गाड़ियों की बजाय बस जैसे सार्वजनिक साधनों का ज्यादा इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके लिए अलग-अलग विभाग मिलकर काम करेंगे और समय-समय पर जानकारी भी दी जाएगी।

Image Source Here...

 नियम तोड़ने पर सीधी कार्रवाई

अब नियम तोड़ने वालों को सीधे कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। शहर में भारी वाहनों की एंट्री तय समय पर ही होगी। नो पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने पर जुर्माना लगेगा और गलत दिशा में वाहन चलाने वालों पर सख्ती होगी। चौराहों के पास गाड़ी रोककर सवारी बैठाना या उतारना भी बंद किया जाएगा।

जाम की बड़ी वजह खराब सड़कें और संकरी जगहें हैं। इन्हें ठीक किया जाएगा। जहां ज्यादा जाम लगता है, वहां सड़क चौड़ी की जाएगी और ट्रैफिक को आसान बनाने के लिए बदलाव किए जाएंगे। चौराहों पर सिग्नल की टाइमिंग बदली जाएगी और आगे चलकर स्मार्ट सिग्नल लगाए जाएंगे, जो ट्रैफिक के हिसाब से खुद काम करेंगे।

तय नियम से चलेंगे ई-रिक्शा

सड़कों और फुटपाथों पर बने अतिक्रमण को हटाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। दुकानदारों को तय जगह पर बैठाया जाएगा, ताकि मुख्य सड़कों पर जाम न लगे और लोगों को आने-जाने में आसानी हो।

ई-रिक्शा के लिए अलग-अलग रूट तय किए जाएंगे, ताकि वे इधर-उधर चलकर जाम न बढ़ाएं। बिना रजिस्ट्रेशन वाले ई-रिक्शा पर कार्रवाई होगी। भीड़भाड़ वाले इलाकों में इन्हें सीमित करने की भी योजना है।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×