BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Petrol, shortage • गोरखपुर / चरगांवा • 23-04-2026

पेट्रोल-डीजल किल्लत, बंद हुए कई पंप, लोग ढूंढते रहे तेल, CNG के लिए लगी लंबी कतार

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर में गुरुवार को लगातार दूसरे दिन पेट्रोल और डीजल की कमी देखने को मिली। शहर के कई पेट्रोल पंपों पर तेल खत्म हो गया। जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालात ऐसे रहे कि लोग एक पंप से दूसरे पंप तक भटकते नजर आए, लेकिन उन्हें तेल नहीं मिल सका। ट्रांसपोर्ट नगर स्थित भारत पेट्रोलियम पंप पर दोपहर 11 बजे ही पेट्रोल और डीजल खत्म हो गया। इसके बाद पंप को कुछ समय के लिए बंद करना पड़ा।

Image Source Here...

पंप मैनेजर विजय भारती ने बताया कि,  “बैतालपुर डिपो से गाड़ी आने में थोड़ा समय लगता है। मंगलवार को गाड़ी तेल लेकर आई थी जिसको हमलो ग ने आज दिन में 11 बजे तक दिया है। अब अगली गाड़ी 3–4 बजे तक आएगी तो फिर से पेट्रोल-डीजल दिया जाएगा।” इसी तरह रुस्तमपुर स्थित एचपी पेट्रोलियम पंप पर भी दोपहर करीब 12 बजे पेट्रोल-डीजल खत्म हो गया। जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शहर के अन्य पंपों की स्थिति भी कुछ ऐसी ही रही। धर्मशाला काली मंदिर जैसे प्रमुख पेट्रोल पंप पर सुबह 11 बजे तक ही पेट्रोल खत्म हो गया। इससे रोजाना काम पर जाने वाले लोगों को काफी परेशानी हुई। तेल की कमी के चलते लोगों को कई-कई पंपों के चक्कर लगाने पड़े। सोमनाथ यादव ने बताया “समस्या बहुत हो रही है अभी मैं सुबह से चार पेट्रोल पंप पर जाकर पांचवें पर पहुंचा हूं यहां पहुंचकर पता चला कि यहां भी तेल खत्म हो गया है।”

Image Source Here...

अजय कुमार ने कहा कि “मैं पेटीएम कंपनी में काम करता हूं मेरा काम दिन भर घूम-घूम कर फील्ड में रहना है पेट्रोल ना मिलने से मेरा काम भी नहीं हो पा रहा है चार पेट्रोल पंप में घूम कर यहां पहुंचा हूं।” पेट्रोल-डीजल की कमी का असर सीएनजी पंपों पर भी साफ देखने को मिला। शहर के कई सीएनजी पंपों पर लंबी-लंबी कतारें लग गईं। नौसढ़ स्थित सीएनजी पंप पर सुबह 11 बजे ही लाइन हाइवे तक पहुंच गई। वहीं रुस्तमपुर के सीएनजी पंप पर टेंपो और चार पहिया वाहनों को घंटों इंतजार करना पड़ा। सीएनजी पंप के ऑपरेटर दीपक शर्मा ने बताया कि “पेट्रोल डीजल की कीमत के बाद से सीएनजी की डिमांड बड़ी है लोग आज सुबह से ही अधिक संख्या में सीएनजी गैस भरवाने आ रहे हैं फिलहाल हमारे पंप पर अभी कोई किल्लत नहीं है क्योंकि यह पूरा सिस्टम ऑनलाइन चलता है आगे कैसा होगा इसका भी कुछ पता नहीं है।”

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:00
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस