गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
PF-पेंशन की समस्याओं का होगा समाधान, EPFO लगाएगा ‘निधि आपके निकट’ कैम्प
रूरल न्यूज नेटवर्क।कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) की ओर से 27 अप्रैल 2026 को “निधि आपके निकट 2.0” के तहत कैम्प
लगाया जाएगा। इस कैम्प में PF और पेंशन से
जुड़े सभी काम एक ही जगह पर किए जाएंगे, जिससे लोगों को
दफ्तर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
इस अभियान के तहत गोरखपुर
समेत कुल 12 जिले बस्ती, देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, गोंडा, बहराइच, बलिया और श्रावस्ती में एक ही दिन कैम्प लगाया जाएगा। इससे
ज्यादा से ज्यादा लोगों को अपने जिले में ही सुविधा मिल सकेगी।
Image Source Here...
बंद PF खातों पर चलेगा विशेष अभियान
गोरखपुर में यह कैम्प EPFO के क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित होगा। लोग सीधे वहां
पहुंचकर अधिकारियों से मिल सकेंगे और अपनी समस्या का समाधान करा सकेंगे, जिससे समय की बचत होगी।इस बार कैम्प में लंबे समय से बंद पड़े PF खातों पर खास ध्यान दिया जाएगा। EPFO ने इसके लिए अलग से अभियान शुरू किया है, जिसमें ऐसे खातों को चिन्हित कर उनका निपटान किया जाएगा, ताकि लोगों को उनका जमा पैसा मिल सके।
PF के सभी जरूरी
काम होंगे आसान
कैम्प में UAN एक्टिवेशन, आधार-पैन KYC अपडेट, PF निकालना
(क्लेम), PF ट्रांसफर और बैलेंस चेक
जैसे सभी काम मौके पर किए जाएंगे। जिन लोगों के काम लंबे समय से अटके हैं, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी।
पेंशन लेने वाले लोगों के
लिए कैम्प में अलग सुविधा रहेगी। यहां जीवन प्रमाण पत्र जमा करने, पेंशन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने और जरूरी जानकारी देने
का काम किया जाएगा, जिससे
बुजुर्गों को राहत मिलेगी।
रोजगार योजना की जानकारी और
रजिस्ट्रेशन
कैम्प में लोगों को रोजगार
से जुड़ी योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। जो लोग इन योजनाओं का लाभ लेना चाहते
हैं, उनका रजिस्ट्रेशन भी कराया जाएगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग योजनाओं से जुड़ सकें। लोगों की
सुविधा के लिए कैम्प में QR कोड की
व्यवस्था की गई है। इससे कुछ जरूरी प्रक्रियाएं जल्दी पूरी हो सकेंगी और लोगों को
कम परेशानी होगी।
EPFO के क्षेत्रीय अधिकारी अनुनय
श्रीवास्तव ने कहा कि 27 अप्रैल को लगने
वाले इस कैम्प में ज्यादा से ज्यादा लोग पहुंचें और अपने PF व पेंशन से जुड़े काम निपटाएं। उन्होंने बताया कि विभाग का
प्रयास है कि लोगों को उनके घर के पास ही बेहतर सुविधा मिले।
ये कागज साथ लाना जरूरी
कैम्प में आने वाले लोग UAN नंबर, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक और
मोबाइल नंबर जरूर साथ लेकर आएं। इससे उनका काम तुरंत और बिना किसी परेशानी के हो
सकेगा।
इस कैम्प का सबसे बड़ा
फायदा यह है कि लोगों को अपने ही इलाके में ही सारी सुविधा मिल जाएगी और ज्यादातर
समस्याओं का समाधान उसी दिन हो जाएगा। इससे समय और खर्च दोनों की बचत होगी और
लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
Share On :
×
03:09
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस