BREAKING NEWS
गोरखपुर : रेल यात्रियों को राहत, रेलवे ने बढाए स्पेशल ट्रेनों के ट्रिप
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Photosynthesis, University • गोरखपुर / चरगांवा • 14-04-2026

गोरखपुर विश्वविद्यालय में फोटो सिंथेसिस लैब की शुरूआत, अत्याधुनिक मशीनें लगी, पौधों और खेती पर रिसर्च करना होगा आसान

रूरल न्यूज नेटवर्क दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर यूनिवर्सिटी के बॉटनी विभाग में 'फोटो सिंथेसिस लैब' का उद्घाटन कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन ने किया। इस मौके पर उनके साथ उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद के डिप्टी डायरेक्टर जनरल प्रोफेसर राजर्षि गौर भी मौजूद रहे। यह नई लैब लखनऊ स्थित 'उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद' (UPCAR) की ओर से मिली के वित्तीय सहायता से बनाई गई है। इसमें कई महंगी और आधुनिक मशीनें लगाई गई हैं। जिनमें 'मिनी-पीएएम फ्लोरोमीटर' है जो पौधों के क्लोरोफिल की जांच करता है। साथ ही 'स्पेक्ट्रोफोटोमीटर' से केमिकल स्टडी होगी और 'मृदा विश्लेषक' मशीन से मिट्टी की सेहत जांची जाएगी।  इनके अलावा पीएच मीटर, ईसी मीटर और एनडीवीआई मीटर जैसी कई एडवांस मशीनें भी यहां मौजूद हैं, जिनसे रिसर्च का काम हाई-लेवल पर हो पाएगा।

Image Source Here...

खेती और पर्यावरण के लिए बड़ी बात

 इस दौरान कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन ने कहा कि खेती और पर्यावरण से जुड़ी आज की समस्याओं को सुलझाने के लिए ऐसी आधुनिक लैब बहुत जरूरी है। उन्होंने बताया कि इस हाई-टेक लैब के आने से विभाग में रिसर्च के काम को एक नई मजबूती मिलेगी।

डॉ. रामवंत गुप्ता का रहा बड़ा योगदान

इस खास लैब को बनाने और इसे तैयार करने में वनस्पति विज्ञान विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. रामवंत गुप्ता की मेहनत और लीडरशिप का सबसे बड़ा रोल रहा है।

Image Source Here...

क्लाइमेट चेंज और फसलों पर होगा काम

यह लैब मुख्य रूप से प्रकाश संश्लेषण (फोटो सिंथेसिस) और पर्यावरण के तनाव से पौधों पर पड़ने वाले असर पर रिसर्च करने के लिए बनाई गई है। यहाँ इस बात पर रिसर्च होगा कि कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा बढ़ने या घटने का पौधों पर क्या असर पड़ता है। आज की दुनिया में बदलते मौसम और खेती की पैदावार बढ़ाने के लिए यह रिसर्च बहुत काम आएगी।

छात्रों और शोधकर्ताओं को मिलेगा बड़ा प्लेटफॉर्म

यह लैब छात्रों और रिसर्च करने वालों को एक ऐसा मंच देगी जहां वे सीख पाएंगे कि फसलों की पैदावार कैसे बढ़ाएं और बदलते मौसम के हिसाब से खेती को कैसे बेहतर करें। यह कोशिश दुनिया भर के उन लक्ष्यों से जुड़ी है जिसमें भूख मिटाना और लोगों की सेहत सुधारना शामिल है।

ये लोग भी रहे मौजूद

इस कार्यक्रम में साइंस फैकल्टी के डीन प्रोफेसर अजय सिंह, विभाग के हेड प्रोफेसर अनिल कुमार द्विवेदी, प्रोफेसर राजवंत राव, प्रोफेसर दिनेश यादव, प्रोफेसर शरद मिश्रा, प्रोफेसर पूजा सिंह और कई अन्य शिक्षक और छात्र बड़ी संख्या में शामिल हुए।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
13:52
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : दस साल की बच्ची के अपहरण के बाद हत्या के मामले में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला
गोरखपुर : बेलीपार क्षेत्र के मलांव चौराहे पर घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम, दो थानों की पुलिस मौके पर
गोरखपुर : शाहपुर क्षेत्र में एक महिला डाक्टर ने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने और नशीला पदार्थ खिला न्यूड बनाने का लगाया आरोप, गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर मे तैनात सब इंस्पेक्टर वेनमोर डाग की कैसर से मौत, पूरे सम्मान के साठ दी गई अंतिम विदाई, एसएसपी ने दिया कंधा