BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, Police, Chinese, Apple product • गोरखपुर / चरगांवा • 12-02-2026

चाइना मार्केट में एप्पल का नकली सामान, पुलिस ने छापा मारा, कैमरा, चार्जिंग केबल अन्य सामान बरामद

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर के चाइना मार्केट में पुलिस ने एप्पल कंपनी के नाम पर बेचे जा रहे नकली सामान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई इस छापेमारी के दौरान 6 दुकानों से भारी मात्रा में एप्पल ब्रांड के फर्जी मोबाइल पार्ट्स और एक्सेसरीज बरामद की गईं।

Image Source Here...

पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई एप्पल इंक की अधिकृत क्लाइंट कंपनी ग्रिफिन इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजर संदीप तंवर की शिकायत पर की गई।

शिकायत में बताया गया था कि चाइना मार्केट की कुछ दुकानों पर एप्पल के नाम और लोगों का इस्तेमाल कर नकली सामान बेचा जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बाजार में छापेमारी की। इस दौरान भगवती मोबाइल एंड स्पेयर पार्ट्स, न्यू एमबी मोबाइल समेत छह दुकानों की जांच की गई।

सभी सामान नकली पाए गए

तलाशी में एप्पल का लोगो लगे बैक पैनल, फ्रंट पैनल, मोबाइल कैमरा, चार्जिंग केबल और अन्य एक्सेसरीज बरामद की गईं। प्रारंभिक जांच में सभी सामान नकली पाए गए। कार्रवाई के दौरान पूरे बाजार में हड़कंप की स्थिति रही।

Image Source Here...

कई दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं। पुलिस ने जब्त किए गए सामान को कब्जे में लेकर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नकली ब्रांडेड सामान बेचने वालों के खिलाफ आगे भी अभियान चलाया जाएगा। मामले में विधिक कार्रवाई जारी है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:10
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस