क्लब 17 रेस्टोरेंट में पुलिस ने की छापेमारी, 4 कर्मचारी गिरफ्तार, ग्राहक फरार, संचालक की तलाश कर रही पुलिस
रूरल न्यूज नेटवर्क।कैंट इलाके में देवरिया बाईपास रोड के पास
क्लब-17 रेस्टोरेंट में हुक्का पिलाया जा रहा था। इस
सूचना पर रविवार की देर रात कैंट पुलिस ने छापा मारा।कार्रवाई के दौरान क्लब में मौजूद ग्राहक पुलिस की घेराबंदी
देख मौके से भाग निकले। हुक्का पिलाने वाले चार कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया
गया।
मौके से 20 हुक्के बरामद किए गए। जिसके आधार पर कैंट थाने
में मुकदमा दर्ज कर आगे की जा रही है। चार कर्मचारियों को हिरासत में लेकर पूछताछ
की जा रही है।
Image Source Here...
क्लब संचालक की तलाश कर रही पुलिस
अधिकारियों के
निर्देश पर कैंट पुलिस ने रात 12 बजे क्लब-17 रेस्टोरेंट में
छापा डाला। छापेमारी के दौरान वहां हुक्का पीते लोग मिले। पुलिस के पहुंचते ही
अफरा-तफरी मच गई और कई लोग मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर मौजूद चार
कर्मचारियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। क्लब संचालक की तलाश की जा
रही है।
इस संबंध में एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि चौकी
प्रभारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। जांच के बाद आरोपियों के विरुद्ध
कार्रवाई की जाएगी। शहर में अवैध रूप से हुक्का परोसने वाले प्रतिष्ठानों पर
कार्रवाई करने का अभियान जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा
नहीं जाएगा।
Share On :
×
15:59
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : दस साल की बच्ची के अपहरण के बाद हत्या के मामले में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला
गोरखपुर : बेलीपार क्षेत्र के मलांव चौराहे पर घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम, दो थानों की पुलिस मौके पर
गोरखपुर : शाहपुर क्षेत्र में एक महिला डाक्टर ने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने और नशीला पदार्थ खिला न्यूड बनाने का लगाया आरोप, गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर मे तैनात सब इंस्पेक्टर वेनमोर डाग की कैसर से मौत, पूरे सम्मान के साठ दी गई अंतिम विदाई, एसएसपी ने दिया कंधा