BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Police recruitment exam • गोरखपुर / चरगांवा • 10-06-2026

गोरखपुर में 44 केंद्र पर पुलिस भर्ती परीक्षा, महिला अभ्यर्थी का फोन लेकर भागा युवक, दूसरे दिन 10,230 ने छोड़ी परीक्षा

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर में यूपी सिपाही भर्ती की दूसरे दिन की दूसरी पाली की परीक्षा भी समाप्त। 44 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजित करवाई गई थी। सेंट एंड्रयूज कॉलेज के सेंटर से निकल रहे अभ्यर्थियों ने कहा, पेपर लीक होने का कोई डर नहीं है। हाल ही में हुआ था तो पूरा भरोसा है अब नहीं होगा। वहीं इस बार सिलेक्शन होने की उम्मीद भी जताई। पहली पाली में एग्जाम देने आई महिला अभ्यर्थी से का मोबाइल एक युवक लेकर भाग गया।

दूसरे दिन पहली पाली में 19,464 में से 14,316 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए और 5,148 अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरे पाली में19,464 में से 14,382 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जबकि 5,082 ने परीक्षा नहीं दी। इस तरह दूसरे दिन कुल 10,230 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

 पहले दिन 10,691 ने छोड़ी परीक्षा

 पहले दिन पहली पाली में 19,464 में से 14,037 उपस्थित और 5,427 अनुपस्थित रहे। जबकि दूसरी पाली में 14,200 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और 5,264 गैरहाजिर रहे। कुल मिलाकर पहले दिन 38,928 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी, जिनमें से 28,237 ही उपस्थित हुए, जबकि 10,691 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

अब तक 20,921 अब्सेंट रहे

दो दिनों की चार पालियों को मिलाकर कुल 20,921 अभ्यर्थियों की अनुपस्थिति दर्ज की गई है, जो एक बड़ी संख्या है। प्रशासन इस पर नजर बनाए हुए है। हर पाली में 19,464 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। तीन दिनों में कुल 6 पालियों के माध्यम से 1,16,784 अभ्यर्थियों के परीक्षा देने का कार्यक्रम निर्धारित है।परीक्षा केंद्रों पर सुबह 8 बजे से ही अभ्यर्थियों की एंट्री शुरू कर दी गई। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित हुई। जबकि दूसरी पाली की परीक्षा का समय दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक का था। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस प्रशासन दूरबीन और सीसीटीवी से चप्पे-चप्पे निगरानी रखी गई। वहीं एग्जाम सेंटर पर परीक्षा देने आई अभ्यर्थी का मोबाइल एक युवक लेकर भाग गया। सुरक्षा ड्यूटी में लगे पुलिस वालों ने लड़की के नंबर पर काल किया। कई बार रिंग जाने के बाद भी फोन नहीं उठाया। कुछ देर बाद मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया। इसके बाद लड़की तुरंत कैंट थाने पहुंची।

रेलवे स्टेशन-बस अड्डों पर बढ़ाई निगरानी

बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के गोरखपुर पहुंचने को देखते हुए रेलवे स्टेशन, बस अड्डों और अन्य प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी बढ़ा दी गई है। पुलिस और प्रशासन लगातार व्यवस्था पर नजर बनाए हुए हैं ताकि अभ्यर्थियों को किसी तरह की परेशानी न हो।

रेलवे स्टेशन पर हेल्प डेस्क की व्यवस्था

रेलवे स्टेशन परिसर में परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए विशेष होल्डिंग एरिया बनाया गया है। साथ ही हेल्प डेस्क भी स्थापित किए गए हैं। यहां पुलिसकर्मियों के साथ शिक्षक भी तैनात हैं, जो अभ्यर्थियों को उनके परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने और संबंधित विद्यालयों की जानकारी देने में मदद कर रहे हैं।

एंबुलेंस-फायर ब्रिगेड भी तैनात

पुलिसकर्मियों को ट्रेनों और प्लेटफॉर्म की जानकारी उपलब्ध कराकर अभ्यर्थियों की सहायता करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए रेलवे स्टेशन पर एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की व्यवस्था भी की गई है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:01
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस