BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Police, Etawah, fake IAS officer • गोरखपुर / चरगांवा • 23-03-2026

फर्जी आईएएस ने रचाई शादी के मामले में पुलिस टीम इटावा रवाना, पति समेत दीदी व जीजा पर केस दर्ज, इटावा में दर्ज हैं ऐसे कई केस

रूरल न्यूज नेटवर्क। कैंट इलाके की लड़की से फर्जी आईएएस बनकर शादी करने वाले आरोपी प्रीतम निषाद की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम इटावा रवाना हो गई। फर्जी आईएएस प्रीतम कुमार निषाद इटावा के इकदिल थाना क्षेत्र के लुधियात मोहल्ले का रहने वाला है। इस केस में प्रीतम की बहन-जीजा और परिवार के अन्य लोग आरोपी बनाए गए हैं। वहीं इटावा की पुलिस भी आरोपी की तलाश में जुट गई है। लगातार संभावित ठिकानों पर पुलिस टीम दबिश दे रही है।

Image Source Here...

खुद को मनिकपुर का एसडीएम बताने वाले प्रीतम निषाद के घर पर शौचालय तक नहीं है। लेकिन फर्जीवाड़े का उसे महारथ हासिल है। इस घटना के बाद से ही वह इटावा स्थित घर से भागा हुआ है। कैंट पुलिस उसके संभावित ठिकानों का पता करके उसकी गिरफ्तारी के लिए निकल चुकी है। कैंट पुलिस का कहना है कि पकड़े जाने के बाद सारी सच्चाई सामने आएगी।

शेरवानी में आया था बारात, नेता भी हुए थे शामिल

इस घटना के बाद कैंट इलाके में पीड़ित लड़की के घर पर सन्नाटा पसरा है। लड़की के पिता का कहना है कि बारात में 20 से 30 बाराती आए थे। इटावा से प्रीतम के साथ दो अर्टिका कार से 10 बाराती आए थे। इसमे उसके शातिर दीदी और जीजा के साथ पिता और बच्चे शामिल थे। प्रीतम ने निषाद समाज के कैबिनेट मंत्री, सासंद और बड़े नेताओं को भी शादी का कार्ड दिया था। शहर के कई दिग्गज नेता आए थे। उन्होंने बताया कि उनके पास लड़के पक्ष की तरफ से कार्ड आया था। जबकि उन्हें लड़के के बारे में बहुत जानकारी नहीं थी।

लेकिन निषाद समाज के आईएएस को देखने वे शादी में आए थे। शहर के नेताओं ने प्रीतम से मुलाकात की थी। उन्हें भी उसपर शक हुआ था। शादी अटेंड करने के बाद उन्होंने भी लड़की के परिवार से शंका जाहिर की थी।

Image Source Here...

दुल्हन के पिता का दर्द

‘एक नहीं, 25 शादियां कर चुका है। फर्जी आईएएस बनकर पैसे ऐंठ लिए और बेटी की जिंदगी भी बर्बाद कर दी। हम लोगों को कहीं का नहीं छोड़ा। हर दिन उसकी नई कहानी सामने आ रही है।’ ये कहना है गोरखपुर के रहने वाले फर्जी IAS के ससुर का। उनका आधा शरीर काम नहीं करता है। वह बिस्तर पर ही पड़े रहते हैं। पैरालाइज्ड हुए कुछ ही साल बीते थे, तभी एक और मुसीबत सिर पर आ गिरी। पूरा परिवार टूट सा गया।

पिता का कहना है कि बेटी की जिंदगी बर्बाद करने वाले को किसी भी हाल में सजा दिलाकर दम लूंगा। प्रीतम ने दूल्हा बनने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी थी। शाम के समय शादी कार्यक्रम में वह शेरवानी पहनकर आया था। इसके बाद रात को सात फेरे लेने से पहले भी कपड़े बदले थे।

फर्जी IAS के ससुर ने बताया- मेरी 3 लड़कियां और एक लड़का है। 2 लड़कियों की शादी कर चुका हूं। इसी बीच मैं पैरालाइज्ड हो गया। आधा शरीर काम ही नहीं करता है, इसलिए छोटी बेटी की शादी ढूंढना शुरू किया। छोटी बेटी ग्रेजुएशन कर चुकी है।

समाज के ग्रुप में रिश्ता आया, फंसते चले गए

उन्होंने बताया कि मेरी बड़ी बेटी दिल्ली में रहती है। उसने कहा कि हम लोगों के समाज का एक ग्रुप है, इसमें अपने समाज के बहुत लोग जुड़े हैं। किसी ने एक आईएएस लड़के की प्रोफाइल आई है। लड़का रहने वाला इटावा के लुधियात मोहल्ले का है।

नाम प्रीतम कुमार निषाद है। उसकी उम्र 32 साल है। वह मनिकपुर में एसडीएम पद पर तैनात है। प्रोफाइल पर यह सब लिखा है। उन लोगों को दहेज भी नहीं चाहिए। बस लड़की सुंदर होनी चाहिए। बेटी की बात सुन मुझे लगा कि रिश्ता अच्छा है, मैंने बात आगे बढ़ाने के लिए कह दिया।

उन्होंने बताया कि बड़ी बेटी ने प्रीतम से शादी के लिए बात की। इसके बाद मोबाइल से मुझसे भी बात कराई। बातचीत के बाद वह दिसंबर 2025 में गोरखपुर आया। उससे बातचीत हुई। उसने भी बेटी को देखते ही पसंद कर लिया। बात आगे बढ़ने पर मेरे परिवार के लोग उसके बारे में पता करने के लिए इटावा गए। लुधियात मोहल्ले में टू बीएचके घर था। प्रीतम ने बताया कि घर में मैं और बहन ही हैं। घर बहन के नाम पर है। हम लोगों की स्थिति बहुत खराब थी। अब इस मकान को बेचकर नया मकान लेने वाला हूं।

कार पर लिख रखा था भारत सरकार

पिता ने बताया कि प्रीतम शादी के चार दिन पहले 7 मार्च को गोरखपुर आया था। जिस कार से आया, उसपर भारत सरकार लिखा था। उसके साथ एक असिस्टेंट भी था। जो उसके पीछे-पीछे चल रहा था। उसने घर पर आकर अपनी शादी का कार्ड दिया। मैंने सवाल किया कि शादी का कार्ड देने आने की क्या जरुरत थी। उसने जवाब दिया कि गोरखपुर में अपने समाज के कैबिनेट मंत्री और सांसद को शादी का कार्ड देना है। इसके अलावा पुलिस के अधिकारियों को भी कार्ड देना था। इसलिए गोरखपुर आया था। यह सब कहकर वह चला गया।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:15
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस