BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, police, girl • गोरखपुर / चरगांवा • 10-04-2026

पुलिस अधिकारी बनकर लड़की को डराया, न्यूड वीडियो बनवाया, 16 हजार रुपये लिए, अब कर रहा ब्लैकमेल

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर की एक लड़की के साथ ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। अंजान व्यक्ति ने पुलिस अधिकारी बनकर 18 साल की युवती के नंबर पर कॉल किया। लड़की को डराते हुए बोला कि अश्लील वीडियो देखती हो, अभी घर पर पुलिस भेज रहा हूं। यह सुनकर लड़की डर गई।

इसके बाद लड़की से न्यूड वीडियो बनवाया। उसे लेकर अब लड़की से पैसे मांग रहा है। युवती ने डरकर 16 हजार रुपये भी भेज दिए हैं। इसके बाद भी और पैसे की डिमांड कर रहा है। युवती के भाई ने गुरुवार को शाहपुर थाने में तहरीर देकर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। शाहपुर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Image Source Here...

अश्लील वीडियो देखती हो

युवती के भाई ने तहरीर देकर बताया कि मेरी बहन के मोबाइल पर कुछ दिन पहले एक नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को पुलिस विभाग का उच्च अधिकारी बताया। उसने मेरी बहन से बोला कि गूगल से अश्लील वीडियो देखती हो। मेरे पास तुम्हारा सारा रिकॉर्ड है। तुम्हारे अलावा भी बहुत सी लड़कियों ने ऐसा किया है। सबका रिकॉर्ड गूगल पर दिखाई दे रहा है। कुछ लड़कियों का वीडियो देखकर उनके माता-पिता ने सुसाइड कर लिया है। यह कहते हुए मेरी बहन से बोला कि अभी तुम्हारे घर पुलिस और मीडिया भेज रहा हूं। बचना है तो अपना न्यूड वीडियो बनाकर भेजो। मुझे चेक करना है।

युवक बोला की यह सब सुनकर मेरी बहन बहुत डर गई। पहले तो उस व्यक्ति से वह बहुत देर तक गिड़गिड़ाती रही। लेकिन वह नहीं माना, बार-बार वीडियो बनाने का दबाव बनाता रहा। इसके बाद मेरी बहन ने डरकर अपना वीडियो और फोटो बनाकर उसे व्हाट्सएप पर भेज दिया।

युवती को ब्लैकमेल कर लिए 16000 रुपये

वीडियो फोटो मिलने के बाद से ही वह व्यक्ति अब बार-बार कॉल कर मेरी बहन को ब्लैकमेल कर पैसे मांग रहा है। धमकी देर रहा है कि अगर पैसे नहीं भेजे तो वीडियो फोटो वायरल कर दूंगा।

इसके बाद से ही मेरी बहन मानसिक रूप से परेशान रह रही है। वह घर से भी कहीं बाहर नहीं निकल पा रही है। मेरी बहन ने डरकर उसके खाते में 16000 रुपये भी भेज दिए हैं। इसके बाद भी वह कॉल कर और पैसे की डिमांड कर रहा है। इस संबंध में शाहपुर थाना प्रभारी चंद्रभान सिंह ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मोबाइल नंबर से आरोपी के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:01
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस