BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Eid al-Adha • गोरखपुर / चरगांवा • 27-05-2026

ईद-उल-अजहा की तैयारियां तेज, बाजारों में सेंवई व बकरों की खरीददारी बढी

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर में ईद-उल-अजहा यानी बकरीद का त्योहार करीब आते ही बकरा बाजार पूरी तरह गुलजार हो गए हैं। जामा मस्जिद उर्दू बाजार, जाफरा बाजार, इलाहीबाग, जाहिदाबाद, खूनीपुर और रहमतनगर समेत कई इलाकों में सुबह से देर रात तक खरीदारी हो रही है। बाजारों में लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है।

कोई वजन देखकर बकरा पसंद कर रहा है तो कोई नस्ल और खूबसूरती देखकर खरीदारी कर रहा है। इस बार खास नस्ल, भारी वजन और बड़े आकार वाले बकरों की मांग सबसे ज्यादा देखने को मिल रही है। बाजारों में देसी, बरबरी, जमनापारी और तोतापरी नस्ल के बकरे लोगों को खूब आकर्षित कर रहे हैं।

‘शाहरुख’ और ‘सलमान’ बने इलाके की चर्चा

शहर के रहने वाले मोहम्मद काशिफ ने 55 हजार रुपये में दो बकरे खरीदे हैं। उन्होंने दोनों का नाम “शाहरुख” और “सलमान” रखा है। दोनों बकरे अब इलाके में चर्चा का विषय बने हुए हैं। जो भी उन्हें देख रहा है, वह एक बार रुककर जरूर देख रहा है। आसपास के लोग और बच्चे खास तौर पर दोनों बकरों को देखने काशिफ के घर पहुंच रहे हैं। कई लोग उनके साथ फोटो और वीडियो भी बना रहे हैं। काशिफ ने बताया कि दोनों बकरों की देखभाल घर के सदस्य की तरह की जा रही है। गर्मी और उमस को देखते हुए उनके लिए अलग से AC और कूलर का इंतजाम किया गया है। दिन में ज्यादा गर्मी होने पर उन्हें बाहर नहीं निकाला जाता। ज्यादातर समय दोनों कमरे में आराम करते हैं। कभी सोफे पर बैठे नजर आते हैं तो कभी घर के बच्चों के साथ खेलते दिखाई देते हैं।

गर्मी में आइसक्रीम भी खा रहे दोनों बकरे

काशिफ ने बताया कि “शाहरुख” और “सलमान” को आइसक्रीम काफी पसंद है। गर्मी से राहत देने के लिए उन्हें समय-समय पर आइसक्रीम खिलाई जाती है, जिसे दोनों बड़े चाव से खाते हैं। इसके अलावा उन्हें चना, हरी घास, बेल के पत्ते और पौष्टिक दाना भी दिया जा रहा है। परिवार के लोग उनकी साफ-सफाई और खानपान का पूरा ध्यान रख रहे हैं ताकि गर्मी का असर उन पर न पड़े।

90 हजार का बकरा बना बाजार का आकर्षण

 मंगलवार देर शाम रहमतनगर से बकरा बाजार पहुंचे अब्दुल्लाह ने 90 हजार रुपये का बकरा खरीदा। उनका बकरा भी बाजार में लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। बड़े आकार और भारी वजन की वजह से लोग उसे देखने के लिए रुकते नजर आए। बाजार में मौजूद लोगों के बीच उसके दाम और वजन को लेकर काफी चर्चा होती रही।

व्यापारियों का कहना है कि इस बार महंगे और अच्छी नस्ल के बकरों की मांग पिछले साल की तुलना में ज्यादा बढ़ी है। कई लोग पहले से ही पसंद के बकरों की बुकिंग भी कर रहे हैं।

1 लाख तक पहुंच रही कीमत

व्यापारियों के मुताबिक सामान्य बकरे सात से दस हजार रुपये तक बिक रहे हैं। अच्छी नस्ल और भारी वजन वाले बकरों की कीमत 20 हजार रुपये से ऊपर पहुंच रही है। खास नस्ल के बकरे 25 हजार से 1 लाख रुपये तक बिक रहे हैं। कई बड़े और ज्यादा वजन वाले बकरों की कीमत इससे भी ज्यादा बताई जा रही है। बाजारों में खरीदारों और व्यापारियों के बीच मोलभाव भी खूब हो रहा है।

Image Source Here...

फिल्मी नाम देकर बढ़ा रहे आकर्षण

 ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए व्यापारी बकरों को अलग-अलग नाम भी दे रहे हैं। किसी का नाम “सलमान”, किसी का “टाइगर”, “सुल्तान” और “शेरू” रखा गया है। बच्चे और युवा इन नामों वाले बकरों के साथ फोटो और वीडियो बनाने में भी काफी रुचि दिखा रहे हैं।

बड़े जानवर में हिस्सेदारी के लिए शुरू हुई बुकिंग

 बकरों के साथ-साथ बड़े जानवरों की कुर्बानी के लिए भी लोगों ने तैयारी शुरू कर दी है। रहमतनगर के अली गजनफर शाह ने बताया कि बड़े जानवर में हिस्सेदारी के लिए लोग पहले से पैसे जमा करा रहे हैं। इस साल एक हिस्से के लिए 3500, 4000 और 4500 रुपये तक लिए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कुर्बानी शरीअत के मुताबिक कराई जाएगी और लोग अकीका भी करवा सकते हैं।

तीन दिनों तक चलता है कुर्बानी का सिलसिला

 खोखर टोला के वरिष्ठ शिक्षक मुहम्मद आजम ने बताया कि शहर में हर साल तीन दिनों तक कुर्बानी का सिलसिला चलता है। एक भैंस में सात लोगों की तरफ से कुर्बानी दी जाती है। इसे लेकर लोगों में काफी उत्साह दिखाई दे रहा है।

बकरीद नजदीक आने के साथ शहर के बाजारों में भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। शाम होते ही बाजारों में लोगों की संख्या और ज्यादा हो जा रही है। व्यापारियों का कहना है कि अगले कुछ दिनों में खरीदारी और तेज होगी और अच्छी नस्ल वाले बकरों की कीमत में भी बढ़ोतरी हो सकती है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:59
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस