BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Muharram • गोरखपुर / चरगांवा • 12-06-2026

शुरू हुई मुहर्रम की तैयारियां, चांद से होगा 1448 हिजरी का आगाज, महफिल-मजलिस के साथ निकलेंगे शाही जुलूस

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर में मुहर्रम के चांद के साथ इस्लामी कैलेंडर के नए साल 1448 हिजरी की शुरुआत होगी। मंगलवार की शाम चांद देखा जाएगा। चांद नजर आने के बाद 17 या 18 जून से नया इस्लामी साल शुरू होगा। इसी बीच तुर्कमानपुर स्थित मकतब इस्लामियात में ‘अल्लाह पर यकीन और अच्छा इंसान बनने की राह’ विषय पर संगोष्ठी हुई। इसमें वक्ताओं ने अल्लाह पर भरोसा रखने, अच्छे कर्म करने और इंसानियत की राह पर चलने का संदेश दिया।

Image Source Here...

तहरीक उलमा-ए-हिंद के चेयरमैन मुफ्ती खालिद अय्यूब मिस्बाही ने कहा कि अल्लाह पर यकीन इंसान को मुश्किल परिस्थितियों का सामना करने की ताकत देता है। हर परेशानी के बाद आसानी आती है। इंसान को हमेशा अच्छे कर्म करते हुए दूसरों की मदद करनी चाहिए। अच्छा इंसान बनने के लिए व्यवहार में विनम्रता, दया और ईमानदारी जरूरी है।

अच्छे विचार और अनुशासन से बनता है बेहतर इंसान

 संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए राजस्थान के अरबाज रजा कादरी ने कहा कि लोगों को दूसरों के दुख-दर्द को समझना चाहिए। किसी को तकलीफ पहुंचाने के बजाय माफ करने की आदत अपनानी चाहिए। अच्छे विचार, सकारात्मक सोच और अनुशासन इंसान को बेहतर बनाते हैं। चिश्तिया मस्जिद बक्शीपुर के इमाम मौलाना महमूद रजा कादरी ने बताया कि मुहर्रम इस्लामी कैलेंडर का पहला महीना है। चांद दिखने के बाद नया साल शुरू होगा। यौमे आशूरा यानी दसवीं मुहर्रम 26 या 27 जून को पड़ेगी।

इमामबाड़ा इस्टेट से निकलेंगे शाही जुलूस

 सब्जपोश हाउस मस्जिद जाफरा बाजार के इमाम हाफिज रहमत अली निजामी ने कहा कि मुहर्रम में इबादत, रोजा और नेक कामों की खास अहमियत है। लोगों को अमन और आपसी भाईचारा बनाए रखते हुए कार्यक्रम करने चाहिए।

समाजसेवी नेहाल अहमद ने बताया कि मुहर्रम शुरू होते ही शहर में कर्बला के शहीदों की याद में महफिल और मजलिस शुरू होंगी। इमामबाड़ा इस्टेट मियां बाजार से 5, 9 और 10 मुहर्रम को शाही जुलूस निकालने की परंपरा है। इसके अलावा शहर के अलग-अलग इमाम चौकों से भी जुलूस निकाले जाएंगे।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:00
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस