गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
• gorakhpur, cm yogi, cold day, Board exam, UP Board
•
गोरखपुर / चरगांवा
• 17-02-2026
UP बोर्ड परीक्षा की तैयारी पूरी, 197 केंद्रों पर 1.33 लाख परीक्षार्थी होंगे शामिल
रूरल न्यूज नेटवर्क।माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और
इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाएं जिले के 197 परीक्षा केंद्रों
पर कल से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी के बीच शुरू होंगी। परीक्षा को
निष्पक्ष,
पारदर्शी और नकलविहीन बनाने के लिए प्रशासन और
शिक्षा विभाग ने व्यापक और बहुस्तरीय इंतजाम किए हैं।
इस बार कुल एक लाख 33 हजार 534 परीक्षार्थी
परीक्षा में शामिल होंगे। इनमें हाईस्कूल के 67,642 और इंटरमीडिएट के 65,892 परीक्षार्थी हैं
परीक्षा 18
फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च तक चलेगी। पहले दिन हाईस्कूल और
इंटरमीडिएट दोनों का पहला प्रश्नपत्र हिंदी का होगा। हाईस्कूल की परीक्षा सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक आयोजित की जाएगी, जबकिइंटरमीडिएट
की परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक निर्धारित
समय सारणी के अनुसार संपन्न होगी।
Image Source Here...
जुबिली इंटर कॉलेज में बनाया गया कंट्रोल रूमपरीक्षा की निगरानी के लिए शहर के जुबिली इंटर
कॉलेज में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। यहां से सभी परीक्षा केंद्रों की लाइव
मॉनिटरिंग की जाएगी, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता या गड़बड़ी
पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अमरकांत सिंह, प्राचार्य डॉ. विश्वप्रकाश सिंह और उप
प्राचार्य किरन अरेटो ने कंट्रोल रूम से CCTV कैमरों के जरिए
व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।
परीक्षार्थियों के लिए जरूरी निर्देशप्रशासन की ओर से परीक्षार्थियों को निर्देश
दिया गया है कि वे परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से कम से कम 30 मिनट पहले पहुंचें और प्रवेश पत्र के साथ पहचान
पत्र अवश्य लेकर आएं। परीक्षा केंद्र पर मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना
पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
परीक्षार्थी केवल निर्धारित स्टेशनरी ही साथ
रखें और परीक्षा कक्ष में शांति बनाए रखते हुए कक्ष निरीक्षक के निर्देशों का पालन
करें। किसी भी प्रकार की नकल या अनुचित साधन का प्रयोग करने पर सख्त कार्रवाई की
जाएगी।
10 सचल दल करेंगे औचक
निरीक्षण
परीक्षा को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से
संपन्न कराने के लिए जिले में 10 सचल दलों का गठन
किया गया है। इनमें 6 टीमें जिला स्तर की और 4 टीमें मंडल स्तर की हैं। ये टीमें परीक्षा
केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगी और किसी भी तरह की
लापरवाही मिलने पर कार्रवाई करेंगी।
प्रश्नपत्रों की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता
बरती जा रही है। सभी परीक्षा केंद्रों पर पेपर के लॉकर स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक और अतिरिक्त केंद्र
व्यवस्थापक की मौजूदगी में ही खोले जाएंगे। प्रश्नपत्रों का मिलान कर सुरक्षित
वितरण सुनिश्चित किया गया है, ताकि गोपनीयता पूरी
तरह बरकरार रहे।
सुरक्षा व्यवस्था
के व्यापक इंतजाम
परीक्षा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से
संपन्न कराने के लिए जिले में 197 स्टेटिक मजिस्ट्रेट, 198 केंद्र व्यवस्थापक, 198 वाह्य केंद्र व्यवस्थापक, 32 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 17 जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। इसके अलावा 8,265 कक्ष निरीक्षक ड्यूटी पर रहेंगे। परीक्षा
केंद्रों के आसपास धारा 144 लागू रहेगी।
जिला कारागार में
भी होगा परीक्षा आयोजन
जिला कारागार को भी परीक्षा केंद्र बनाया गया
है, जहां 22 कैदी इंटरमीडिएट की
परीक्षा देंगे। यहां एक केंद्र व्यवस्थापक और दो कक्ष निरीक्षक की तैनाती की गई
है।
CCTV निगरानी और सुरक्षा
बल रहेंगे तैनात
इसके अलावा सभी केंद्रों पर CCTV कैमरों से निगरानी
की व्यवस्था की गई है और पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।
परीक्षा केंद्रों के आसपास भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी जाएगी, जिससे परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो
सके।
प्रशासन ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों और संबंधित
अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखने में किसी भी प्रकार
की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा।
DIOS डॉ. अमरकांत सिंह ने बताया कि बोर्ड परीक्षा को
सकुशल और नकलविहीन कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हर केंद्र पर
स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं और ऑनलाइन निगरानी के लिए राजकीय जुबिली इंटर
कॉलेज में कंट्रोल रूम बनाया गया है।
Share On :
×
03:10
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस