BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Yoga Day • गोरखपुर / चरगांवा • 29-05-2026

DDU में योग दिवस की तैयारी तेज, 1 जून से शुरू होगा अलग-अलग प्रोग्राम, थाइलैंड से लेकर दुबई तक जुड़ेंगे लोग

रूरल न्यूज नेटवर्क। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर यूनिवर्सिटी में इस साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को बड़े स्तर पर मनाने की तैयारी चल रही है। यूनिवर्सिटी में 1 जून से ही योग के अलग-अलग प्रोग्राम और जागरूकता अभियान शुरू हो जाएंगे, जो 21 जून को होने वाले मुख्य कार्यक्रम तक लगातार चलेंगे। इस बार के आयोजन में आम जनता, समाज के हर वर्ग को जोड़ने के साथ मलेशिया, थाईलैंड, दुबई और नेपाल जैसे देशों की यूनिवर्सिटीज के साथ मिलकर जॉइंट योग प्रोग्राम और बातचीत के सेशन आयोजित किया जाएगा।

Image Source Here...

समाज के हर वर्ग तक पहुंचेगा योग

 यूनिवर्सिटी की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने बताया कि इस साल योग को सिर्फ एक औपचारिकता या रस्म नहीं बनाया जाएगा, बल्कि इसे समाज के हर व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए खास कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि योग भारत की पुरानी परंपरा है, जो हमें स्वस्थ और अच्छा जीवन जीना सिखाती है। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव से बचने और सेहतमंद रहने के लिए योग बहुत जरूरी है। यूनिवर्सिटी का मकसद योग को एक जन-आंदोलन बनाना है।

इन जगहों पर होंगे खास प्रोग्राम

वाइस चांसलर ने बताया कि 1 जून से 21 जून के बीच ये खास कार्यक्रम होंगे। जिनमें बुजुर्गों के लिए स्पेशल योग सेशन। गर्भवती महिलाओं की सेहत के लिए खास योग प्रोग्राम। रामगढ़ताल परिसर में सामूहिक योगदान, यूनिवर्सिटी ने जिन गांवों को गोद लिया है, वहां लोगों को योग के फायदे बताए जाएंगे। बाल सुधार गृह और चिल्ड्रेन होम में बच्चों के लिए योग सेशन रखे जाएंगे।

विदेशों से भी जुड़ेंगे लोग

इस आयोजन को इंटरनेशनल लेवल पर ले जाने के लिए गोरखपुर यूनिवर्सिटी मलेशिया, थाईलैंड, दुबई और नेपाल जैसे देशों की यूनिवर्सिटीज के साथ मिलकर जॉइंट योग प्रोग्राम और बातचीत के सेशन करेगी। इससे भारतीय संस्कृति और योग का संदेश पूरी दुनिया में फैलेगा।

संबद्ध कॉलेजों में भी होगी धूम

 यूनिवर्सिटी से जुड़े गोरखपुर, देवरिया और कुशीनगर जिलों के सभी कॉलेजों में भी योग से जुड़ी एक्टिविटीज, वर्कशॉप और अवेयरनेस प्रोग्राम चलाए जाएंगे, ताकि स्टूडेंट्स और युवाओं में अपनी सेहत को लेकर एक अच्छी सोच बन सके।

21 जून को खेल मैदान में बड़ा प्रोग्राम

योग दिवस का सबसे मुख्य और बड़ा कार्यक्रम 21 जून को यूनिवर्सिटी के खेल मैदान में होगा। इसमें यूनिवर्सिटी के सभी टीचर्स, कर्मचारी, स्टूडेंट्स और आम जनता शामिल होगी। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने सभी लोगों से इन कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:11
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस