BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Prostitution • गोरखपुर / चरगांवा • 11-06-2026

स्पा सेंटर में चल रहा था देह व्यापार, कस्टमर बनकर पुलिस ने छापा मारा, 3 गिरफ्तार; 5 लड़कियों को कराया मुक्त

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर के तारामंडल क्षेत्र स्थित बुद्धनगर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार के नेटवर्क का रामगढ़ताल पुलिस ने पर्दाफाश किया है। छापेमारी के दौरान पांच युवतियों को मुक्त कराया गया, जबकि एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस फरार स्पा संचालक की तलाश में जुटी है और पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।

पुलिस को करीब एक सप्ताह पहले सूचना मिली थी कि बुद्धनगर स्थित एक स्पा सेंटर में मसाज और वेलनेस सेवाओं की आड़ में देह व्यापार संचालित किया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में ठोस साक्ष्य नहीं मिलने पर पुलिस ने गुप्त निगरानी जारी रखी। इसके बाद पुलिस टीम ग्राहक बनकर स्पा सेंटर पहुंची और मौके पर छापेमारी कर पूरे नेटवर्क का खुलासा कर दिया।

महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

कार्रवाई के दौरान धर्मशाला बाजार निवासी विक्की वर्मा, मूल रूप से चंडीगढ़ निवासी और वर्तमान में पैडलेगंज में रह रहे मंदीप सिंह तथा पादरी बाजार निवासी रिंकी लता को गिरफ्तार किया गया। सीओ कैंट अरुण कुमार एस की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Image Source Here...

दिल्ली, गाजीपुर और मिर्जापुर की युवतियां मिलीं

जांच में पता चला कि स्पा सेंटर से मुक्त कराई गई पांच युवतियां दिल्ली, गाजीपुर, मिर्जापुर और गोरखपुर की रहने वाली हैं। सभी शहर में किराये के मकानों में रह रही थीं।

नौकरी और ज्यादा कमाई का दिया झांसा

पूछताछ में सामने आया कि युवतियों को अच्छी नौकरी, अधिक आय और स्पा सेंटर में काम दिलाने का झांसा देकर बुलाया गया था। कुछ युवतियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने ऑनलाइन स्पा सेंटर में नौकरी का विज्ञापन देखा था, जिसके बाद उनसे संपर्क किया गया।

फरार संचालक की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने युवतियों के बयान दर्ज करने के बाद उन्हें मुक्त कर दिया। एसपी सिटी निमिष पाटिल ने बताया कि पूरे नेटवर्क की गहन जांच की जा रही है। फरार स्पा सेंटर संचालक की गिरफ्तारी के बाद इस गिरोह के संचालन और इससे जुड़े अन्य लोगों के बारे में स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:59
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस