BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, QR code, train, Junction • गोरखपुर / चरगांवा • 16-03-2026

गोरखपुर जंक्शन पर QR कोड से मिलेगी लाइव ट्रेन जानकारी, चार घंटे पहले तक अपडेट, पूछताछ काउंटर की झंझट खत्म

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर जंक्शन पर यात्रियों की सुविधा के लिए नई व्यवस्था शुरू की गई है। अब यात्रियों को ट्रेनों की स्थिति जानने के लिए पूछताछ काउंटर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। स्टेशन परिसर में लगाए गए क्यूआर कोड को स्कैन कर यात्री मोबाइल पर ही अगले चार घंटे में आने-जाने वाली ट्रेनों की जानकारी देख सकते हैं। इसके जरिए निरस्त, मार्ग परिवर्तन और री-शेड्यूल ट्रेनों की स्थिति भी तुरंत पता चल रही है।

Image Source Here...

रेलवे की ओर से इस व्यवस्था के लिए इन-हाउस वेब एप्लीकेशन तैयार किया गया है। क्यूआर कोड स्कैन करते ही यात्री सीधे वेबपेज पर पहुंच जाते हैं, जहां ट्रेनों की जानकारी लगातार अपडेट होती रहती है। वेबपेज में ऑटो-रिफ्रेश और ऑटो-स्क्रॉल की सुविधा दी गई है, जिससे यात्रियों को रियल-टाइम अपडेट मिलते रहते हैं और उन्हें बार-बार पेज रिफ्रेश करने की जरूरत नहीं पड़ती। व्हाइट बोर्ड की जगह शुरू हुआ डिजिटल इंटरफेस पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि पहले पूछताछ काउंटर पर ट्रेनों की जानकारी व्हाइट बोर्ड पर मैन्युअल तरीके से लिखी जाती थी। अब उसकी जगह डिजिटल इंटरफेस लागू किया गया है। इससे यात्रियों को अधिक सटीक और समय पर जानकारी मिल रही है और सूचना अपडेट करने की प्रक्रिया भी आसान हो गई है।

इन-हाउस वेब एप्लीकेशन के जरिए गोरखपुर जंक्शन से अगले चार घंटे में प्रस्थान करने वाली ट्रेनों की लाइव स्थिति दिशा के अनुसार दिखाई जाती है। इससे यात्रियों को समय रहते अपनी यात्रा की योजना बनाने में आसानी हो रही है और स्टेशन पर अनावश्यक भीड़ भी कम हो रही है। निरस्त और मार्ग परिवर्तन ट्रेनों को किया गया हाइलाइट रेलवे अधिकारियों के अनुसार वेबपेज पर उन ट्रेनों को विशेष रूप से हाइलाइट किया गया है, जिनका मार्ग बदला गया है, जो री-शेड्यूल हैं, नियंत्रित हैं या निरस्त हैं। इससे यात्रियों को तुरंत स्पष्ट जानकारी मिल जाती है और अंतिम समय में होने वाली असुविधा या भ्रम की स्थिति से बचाव हो रहा है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:11
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस