BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, Ragging, BRD Medical College • गोरखपुर / चरगांवा • 28-05-2026

BRD मेडिकल कॉलेज में रैगिंग, 18 सीनियर छात्र एक महीने के लिए सस्पेंड, 25-25 हजार का जुर्माना

रूरल न्यूज नेटवर्क। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में रैगिंग का एक गंभीर मामला सामने आने के बाद कॉलेज प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। शुरुआती जांच में दोषी पाए जाने पर 18 सीनियर छात्रों को एक महीने के लिए कॉलेज से सस्पेंड कर दिया गया है।

इसके साथ ही इन सभी पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। इन पर साल 2025 बैच के जूनियर छात्रों को प्रताड़ित करने का आरोप है। इसके अलावा इसी बैच के 5 अन्य छात्रों पर भी कार्रवाई हो सकती है, जिन पर सीनियरों का साथ देने का इल्जाम है।

बुधवार को हुई एंटी रैगिंग कमेटी की मीटिंग में यह कड़ा फैसला लिया गया। सस्पेंड होने वाले 18 छात्रों में से 10 छात्र साल 2024 बैच के हैं, जबकि बाकी छात्र 2023 और 2022 बैच के हैं। इसके अलावा कमेटी ने दो रेजिडेंट छात्राओं को भी इस मामले में वार्निंग नोटिस जारी करने का फैसला किया है।

UGC और NMC तक पहुंची थी शिकायत

मामला तब सामने आया जब पीड़ित छात्रों में से किसी ने इसकी लिखित शिकायत नेशनल मेडिकल काउंसिल (एनएमसी) और यूजीसी को ईमेल के जरिए भेजी। शिकायत में कहा गया था कि 12 से 14 मई की रात राजेंद्र हॉस्टल में जूनियर छात्रों के साथ बेहद बदतमीजी की गई, उन्हें गालियां दी गईं और मानसिक रूप से परेशान किया गया। ई-मेल में 18 छात्रों के नाम दिए गए पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि सीनियर छात्र आए दिन हॉस्टल में आकर उन्हें घंटों जबरन खड़ा रखते हैं, उनके साथ अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करते हैं और उन्हें डराते-धमकाते हैं। इस ईमेल में रैगिंग करने वाले 18 छात्रों के नाम साफ-साफ लिखे थे, जिसके बाद एनएमसी ने तुरंत हरकत में आते हुए कॉलेज मैनेजमेंट को जांच और एक्शन के ऑर्डर दिए।

Image Source Here...

NMC के सख्त रुख के बाद हुई कार्रवाई

 एनएमसी से ईमेल मिलने के बाद कॉलेज प्रशासन 23 मई को एक्टिव हुआ। जूनियर छात्रों से पूछताछ और बयानों के बाद एंटी रैगिंग कमेटी ने मंगलवार को भी एक मीटिंग की थी, लेकिन उसमें कोई आखिरी फैसला नहीं हो सका।

जानकारी के मुताबिक, बुधवार को एनएमसी की तरफ से एक और सख्त ईमेल आया, जिसमें फौरन कार्रवाई कर रिपोर्ट भेजने को कहा गया था। इसके बाद कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. रामकुमार जायसवाल की अगुवाई में एंटी रैगिंग कमेटी की एक इमरजेंसी मीटिंग बुलाई गई।

इस मीटिंग में MBBS फर्स्ट ईयर के पीड़ित छात्रों और आरोपी सीनियर छात्रों, दोनों को आमने-सामने बुलाकर पूछताछ की गई। कमेटी ने सिर्फ छात्रों को सस्पेंड और फाइन ही नहीं किया, बल्कि उनके माता-पिता को भी कॉलेज बुलाकर सख्त हिदायत और चेतावनी दी है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:59
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस