BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Rain • गोरखपुर / चरगांवा • 13-05-2026

धूल भरी आंधी के साथ बारिश शुरू, 60 की रफ्तार से चली हवाएं, शाम को अचानक बदला मौसम

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर में दिन भर की भीषण गर्मी के बाद शाम को मौसम अचानक बदल गया। करीब 5 बजे तेज रफ्तार में धूल भरी आंधी उठी और कुछ ही देर बाद गरज के साथ बारिश शुरू हो गई। जिससे गर्मी से काफी ज्यादा राहत महसूस की जा रही है। बुधवार की सुबह से ही तेज धूप निकल जाने से उमस भरी गर्मी महसूस की गई। हवाओं की रफ्तार धीमी होने की वजह से पसीने और चिपचिपाहट से लोग काफी ज्यादा परेशान नजर आएं। मौसम वैज्ञानिक कैलाश पांडेय के अनुसार आज दिन भर हल्के बादल छाए रहने के आसार हैं। जिससे कभी- कभी धूप का असर ज्यादा महसूस नहीं होगा, लेकिन तापमान में कोई कमी न होने से गर्मी बरकार रहेगी।

आज शहर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, जो कल की तुलना 1 डिग्री ज्यादा है। वहीं न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज की जा सकती है, जो कल की तुलना में 2 डिग्री कम होगा।

तापमान और बढ़ेगा

उन्होंने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का असर अब खत्म हो चुका है। इसी वजह से पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम फिर से शुष्क होने लगा है। आने वाले दिनों में तापमान में 5 से 7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी दर्ज की जा सकती है।

इस बीच राहत की बात यह है कि हवाओं की रफ्तार धीमी ही रहेगी जिससे लू जैसी हालत नहीं बनेगी। हालांकि इसके वजह से धूप का असर तेज महसूस किया जाएगा। साथ ही उमस भी परेशान करेगी।

Image Source Here...

पिछले दिनों कैसा रहा तापमान

मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सोमवार को भी शहर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा। जो पिछले दिन की तुलना में लगभग 1 डिग्री ज्यादा रहा। वहीं रविवार को गोरखपुर का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.8 डिग्री कम था।

जबकि न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.4 डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया। हालांकि तापमान अभी सामान्य से कम है, लेकिन पिछले एक दिन में इसमें तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई है। शनिवार को अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.9 डिग्री सेल्सियस था। इसके मुकाबले रविवार को तापमान में अच्छी बढ़त देखी गई। मौसम विभाग का मानना है कि आने वाले दिनों में गर्मी लगातार बढ़ेगी और लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत होगी।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:10
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस