BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, Rajan Ji Maharaj • गोरखपुर / चरगांवा • 28-01-2026

गोरखपुर पहली बार पहुंचे राजन जी महाराज, 16 साल करता रहा इंतजार, 4 फरवरी तक चलेगी राम कथा, हजारों श्रद्धालु पहुंचे

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर शहर में मंगलवार को प्रसिद्ध कथा वाचक राजन जी महाराज पहली बार पहुंचे। उनके गोरखपुर आगमन पर श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया। राजन जी महाराज यहां श्रीराम कथा सुनाने आए हैं, जिसका आयोजन 27 जनवरी से 4 फरवरी तक किया जा रहा है। इस राम कथा में गोरखपुर के साथ-साथ आसपास के जिलों से भी हजारों श्रद्धालु शामिल होने के लिए पहुंच रहे। कथा स्थल पर भक्तों में खासा उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला।

Image Source Here...

कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुई। सबसे पहले वैदिक मित्रों द्वारा रामायण जी की आरती उतारी गई। इसके बाद पूरा पंडाल “जय श्री राम” और “गोरखनाथ बाबा की जय” के नारों से गूंज उठा। आरती के बाद राजन जी महाराज ने “कर्पूर गौरम करुणावतारम” भजन के साथ कथा की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने “सीताराम राम राम राम, सीताराम राम राम राम” भजन गाया, जिसमें मौजूद श्रद्धालु भी उनके साथ गाने लगे। पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। गोरखपुर में पहली बार आने पर राजन महाराज ने भावुक होकर कहा कि वे पिछले 16 वर्षों से राम कथा गा रहे हैं, लेकिन गोरखपुर आने का सौभाग्य उन्हें आज पहली बार मिला है। उन्होंने कहा कि उनकी हमेशा से इच्छा थी कि वे गोरखपुर आकर भगवान श्रीराम की कथा सुनाएं और आज रघुनाथ जी की कृपा से यह इच्छा पूरी हुई। उन्होंने कहा- “राम कथा को श्रवण करने से जन्म-जन्मांतर की व्यथा मिट जाती है। इस गीत के माध्यम से उन्होंने समझाया जय जय राम कथा, जय श्री राम कथा।” इसके बाद राजन जी महाराज ने कथा का विस्तार से वर्णन शुरू किया।

उन्होंने रामायण के विभिन्न श्लोकों, प्रसंगों, कहानियों, कलयुग के जन्म और रामायण की रचना कैसे हुई, इन सभी विषयों को सरल और भावपूर्ण भाषा में श्रद्धालुओं के सामने रखा।

Image Source Here...

इस श्रीराम कथा का आयोजन श्री राम कथा आयोजन समिति संस्था द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य आयोजकों में डॉ. कुमुद त्रिपाठी, मदन मोहन त्रिपाठी, विधायक प्रदीप शुक्ल, अशोक शुक्ल, भोलेंद्र दुबे सहित अन्य लोग शामिल हैं।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:12
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस