BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Rampus • गोरखपुर / चरगांवा • 01-06-2026

'रैम्पस प्रीमियर लीग' का आगाज, वारियर्स, चार्जर्स-ब्लास्टर ने मारी बाजी, ग्राउंड पर दिखा छात्राओं का जलवा

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर के रत्न मेमोरियल पब्लिक स्कूल (रैम्पस) में सोमवार से 'रैम्पस प्रीमियर लीग' का भव्य शुरुआत किया गया। स्कूल के मैनेजर विवेक कुमार श्रीवास्तव ने क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन किया, जिसके बाद ग्राउंड पर चौके-छक्कों और जीत के लिए रोमांचक मुकाबले शुरू हुए। लीग के पहले ही दिन खिलाड़ियों का जोश देखने लायक था। यह मुकाबला लड़के और लड़कियों के टीमों में अलग- अलग आयोजित किया गया। क्रिकेट ग्राउंड पर लड़कियों ने शानदार खेल से सभी का ध्यान आकर्षित किया।

पहले मैच में वारियर्स तो दूसरे में चार्जर चमके

टूर्नामेंट का पहला मुकाबला टाइटन्स और वारियर्स टीम के बीच खेला गया। दोनों ही टीमों ने जीत के लिए अपनी पूरी ताकत लगाई, लेकिन कांटे के मुकाबले में वारियर्स ने टाइटन्स को पीछे छोड़ते हुए शानदार जीत दर्ज की। टीम को जीत दिलाने में सबसे बड़ा रोल निभाने वाले अबीर को 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया। दूसरा मैच चैलेन्जर्स और चार्जर्स टीम के बीच हुआ। इस मुकाबले में चार्जर्स टीम के खिलाड़ियों ने कमाल का खेल दिखाया और विरोधी टीम के हर पैंतरे को फेल करते हुए मैच अपने नाम कर लिया। चार्जर टीम के शिवम चन्द्र को उनके बेहतरीन खेल के लिए 'मैन ऑफ द मैच' का खिताब मिला।

Image Source Here...

लड़कियों का पॉवर बना आकर्षण का केंद्र

लीग के पहले दिन का सबसे बड़ा आकर्षण छात्राओं के बीच हुआ मैच रहा। यह मुकाबला ब्लास्टर टीम बनाम डेयरडेविल्स टीम के बीच खेला गया। ब्लास्टर टीम की लड़कियों ने क्रिकेट ग्राउंड पर ऐसा जलवा बिखेरा कि विरोधी टीम टिक नहीं सकी। खिलाड़ियों के जज्बे और बेहतरीन गेम टैटिक्स के साथ ब्लास्टर टीम ने यह मैच जीत लिया और टीम की साक्षी को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए 'मैन ऑफ द मैच' के खिताब से नवाजा गया।

खेल से निखरता है जीवन

 खिलाड़ियों की हौसलाअफजाई करने के लिए स्कूल की प्रशासिका विनीता श्रीवास्तव और प्रधानाचार्य राज कुमार श्रीवास्तव भी मैदान पर मौजूद रहे। उन्होंने सभी विजेताओं को बधाई दी और छात्रों को समझाया कि विद्यार्थी जीवन में खेलकूद कितना जरूरी है। खेल से न सिर्फ शरीर मजबूत होता है, बल्कि टीम में मिलकर काम करने की सीख भी मिलती है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:12
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस