BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Ravi Kishan • गोरखपुर / चरगांवा • 18-04-2026

सदन में बोले रविकिशन, मैं पत्नी के पैर छूता हूं, चुनाव में उनके कारण मुझे 1.5 लाख वोट मिलते हैं, भोजपुरी में रखी बात

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर से सांसद एवं अभिनेता रविकिशन शुक्ला ने महिला आरक्षण से जुड़े संवैधानिक संशोधन और परिसीमन विधेयक पर चर्चा के दौरान भोजपुरी में अपनी बात रखी। उन्होंने कहा लोकसभा चुनाव में मुझे लाखों वोट मिलते हैं और उनमें 1.5 लाख वोट तो मेरी पत्नी के चलते मिलते हैं। मैं उनका पैर छूता हूं। पीठासीन डुमरियांगज के सांसद जगदंबिका पाल ने भी उनकी चुटकी लेते हुए कहा आज आपका संदेश दूर तक चला गया कि कोई ऐसा पत्नी व्रता है। इस बात पर सदन में खूब ठहाके लगे।

  1. Image Source Here...

रविकिशन ने तीन विधेयकों के समर्थन में अपनी बात रखते हुए भोजपुरी में खूब संवाद किया। महिलाओं के बारे में उनकी बात सुनकर पीठासीन जगदंबिका पाल ने कहा आपका प्रचार भी तो आपकी पत्नी करती हैं। इसपर रविकिशन ने कहा हां, हमारा प्रचार करती हैं और 1 से 1.5 लाख वोट मेरी पत्नी लेकर आती हैं। मैं उनके पैर छूता हूं। फिर पीठासीन ने भी भोजपुरी में कहा आप पत्नी का पैर छूते हैं। आखिर पैर छूने का क्या बताया कारण रविकिशन ने भोजपुरी में ही अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा आखिर पैर क्यों न छूएं। वही लक्ष्मी है, वही देवी है। हमारे दुख में, जब मेरे पास पैसा नहीं था, सिनेमा में संघर्ष करता था तो वही पत्नी मेरा साथ देती थी तो मैं उसका पैर क्यों नहीं छूउंगा। अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा हालांकि वह पैर नहीं छुलाती हैं लेकिन जब गहरी नींद में होती हैं तो उनका पैर छू लेता हूं। इस पर पूरे सदन ने ठहाके लगाए। रविकिशन ने भी भोजपुरी में जवाब देते हुए कहा हां छूते हैं। जो महिलाओं का विरोध करते हैं, उन्हें यह सुनकर बहुत कष्ट हुआ है।

मेरे क्षेत्र में सब बहिन-बेटी नेता हैं

रविकिशन ने कहा जिस गोरखपुर जिले से मैं सांसद हूं, वहां की आबादी 50 लाख से अधिक है। परिसीमन होगा तब मौका मिलेगा। भोजपुरी में उन्होंने कहा कि गांव की सभी बेटी-बहन मुझसे कहती हैं कि अब उन्हें भी मौका मिलेगा। उन्होंने कहा वो सब नेता हैं। जो ग्राम पंचायत हैं, सदस्य हैं महिला मोर्चा में हैं, सब इससे खुश हैं। वो कहती हैं कि सदन में आएंगी और आवाज उठाएंगी।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:01
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस