साइबर फ्रॉड की शिकार महिला को राहत, 40 हजार रुपये वापस
साइबर फ्रॉड की
शिकार महिला को राहत, 40 हजार रुपये वापस
गोरखपुर। साइबर
ठगी का शिकार हुई एक महिला को कोतवाली पुलिस ने बड़ी राहत दिलाते हुए उसके 40 हजार
रुपये वापस कराए हैं। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने राष्ट्रीय साइबर अपराध
रिपोर्टिंग पोर्टल के माध्यम से राशि होल्ड कराकर संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित
किया, जिसके बाद पूरी रकम पीड़िता के खाते में वापस करा दी गई।
शिकार महिला को पैसे वापसी का रिकार्ड सौंपते सेल प्रभारी
पुलिस के
अनुसार, साइबर अपराधियों ने महिला के बैंक खाते से 40,000 रुपये की धोखाधड़ी कर ली
थी। मामले की जानकारी मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए
पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई और रकम को होल्ड कराया।
नियमानुसार
प्रक्रिया पूरी करते हुए संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित कर 02 अगस्त 2026 को पूरी
धनराशि पीड़िता के खाते में वापस करा दी गई। पुलिस ने लोगों से साइबर फ्रॉड से
सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत शिकायत करने की अपील की है।
Share On :
×
02:50
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति